Home » दुनिया » पाकिस्तान में दिल दहला देने वाला हादसा, लाहौर में गिरी ट्यूशन सेंटर की छत , 14 बच्चों की मौत, 5 घायल

पाकिस्तान में दिल दहला देने वाला हादसा, लाहौर में गिरी ट्यूशन सेंटर की छत , 14 बच्चों की मौत, 5 घायल

लाहौर। पाकिस्तान में काफी दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। लाहौर शहर में एक निर्माणाधीन इमारत का छत गिरने से 14 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है , जबकि 5 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा. . .

लाहौर। पाकिस्तान में काफी दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। लाहौर शहर में एक निर्माणाधीन इमारत का छत गिरने से 14 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है , जबकि 5 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी अनुसार जब यह हादसा हुआ उस समय बच्चे ट्यूशन पढ़ रहे थे। यह हादसा लाहौर के काहना ईदगाह बस्ती में हुआ है और मृतकों में सभी मासूम बच्चे हैं, जिनकी उम्र 13 साल के आसपास है। इस घटना से पूरे पाकिस्तान में शोक की लहार फ़ैल गयी है। जैसे ही यह घटना हुई स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया । इस दौरान 20 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला गया। पुलिस ने बताया कि घायलों में एक महिला टीचर भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि घायलों में एक महिला टीचर भी शामिल है।
लाहौर की कमिश्नर मरियम खान ने 14 लोगों की मौत की पुष्टि की है और बताया कि जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि वे हादसे की जगह पर सबूत इकठ्ठा कर रहे हैं। यह इमारत घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में बनी थी।

जब छत गिरी, उस समय भी वहां मजदूर काम कर रहे थे

लाहौर के डीआईजी ऑपरेशंस फैसल कामरान ने बताया कि मलबे से 14 शव निकाले जा चुके हैं। कामरान ने बताया कि यह ट्यूशन सेंटर जिस इमारत में चल रहा था, उसका कुछ हिस्सा बन रहा था। जब छत गिरी, उस समय भी वहां मजदूर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा, “इमारत का एक हिस्सा बन रहा था और जब छत गिरी तो मजदूर काम में लगे हुए थे। हमने कॉन्ट्रैक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।”

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना पर जताया दुख

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना पर दुख जताया है। उनके कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, शरीफ ने लाहौर के काहना इलाके में ट्यूशन सेंटर की छत गिरने से कीमती जानें जाने पर दुख जताया। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की और अधिकारियों को उन्हें हर संभव मेडिकल मदद देने का निर्देश दिया। वहीं, पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पुलिस और जिला अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इमारत गिरने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करें और उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू करें।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम