Home » उत्तर प्रदेश » फतेहपुर रिंद नदी हादसा: नहाते समय गहरे पानी में डूबे आठ युवक, मछुआरों ने चार को बचाया, चार की दर्दनाक मौत

फतेहपुर रिंद नदी हादसा: नहाते समय गहरे पानी में डूबे आठ युवक, मछुआरों ने चार को बचाया, चार की दर्दनाक मौत

फतेहपुर। फतेहपुर जिले में रविवार को रिंद नदी में नहाते समय आठ युवक गहराई में जाने से डूब गए। मछुआरों की मदद से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। वहीं, चार युवकों की मौत हो गई। ललौली थाना. . .

फतेहपुर। फतेहपुर जिले में रविवार को रिंद नदी में नहाते समय आठ युवक गहराई में जाने से डूब गए। मछुआरों की मदद से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। वहीं, चार युवकों की मौत हो गई। ललौली थाना क्षेत्र के तपनी निवासी हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश और शान की डूबने से मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही ललौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तपनी गांव से कुल नौ युवक कुंनुहा डेरा के पास स्थित रिंद नदी में नहाने गए थे। चार को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम