कोलकाता। बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलट गिने जा रहे हैं, इसके बाद 8:30 बजे ईवीएम खुलेंगी। एक सीट (फालता) पर 21 मई को फिर से चुनाव होगा।
पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले सुबह 6:30 बजे भवानीपुर के सखावत मेमोरियल स्कूल के बाहर TMC और भाजपा एजेंटों के बीच झड़प हो गई। भवानीपुर की सीट पर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं।
बंगाल की सत्ता पर 15 साल से काबिज ममता चौथी बार वापसी करेंगी या पहली बार भाजपा सरकार बनेगी, जवाब चंद घंटों में साफ होगा। अभी भाजपा 13 और टीएमसी 11 सीटों पर आगे चल रही है। (न्यूज़ अपडेट हो रहा है )
Post Views: 5