Home » देश » बंगाल के शुरुआती रुझानों में तृणमूल से आगे निकली भाजपा

बंगाल के शुरुआती रुझानों में तृणमूल से आगे निकली भाजपा

नई दिल्ली। देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझान आने शुरू हो गए हैं। इन परिणाम पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। ये चुनाव नतीजे ममता बनर्जी,. . .

नई दिल्ली। देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझान आने शुरू हो गए हैं। इन परिणाम पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। ये चुनाव नतीजे ममता बनर्जी, हिमंत बिस्व सरमा, स्टालिन और पी. विजयन जैसे कद्दावर मुख्यमंत्रियों की किस्मत का भी फैसला करेंगे। पश्चिम बंगाल में भाजपा तृणमूल से आगे निकलती दिखाई दे रही हैं।

असम में मतगणना शुरू

असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। असम के शुरुआती रुझानों में असम में भाजपा 19 और कांग्रेस 8 सीटों पर आगे चल रही है। पुदुचेरी में भाजपा 9 पर तो कांग्रेस तीन सीटों पर आगे है।

बंगाल में भाजपा उम्मीदवार बोले हमारी स्पष्ट सरकार बनने जा रही

पश्चिम बंगाल की काशीपुर-बेलगछिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रितेश तिवारी ने कहा, ‘भारी जीत के लिए बंगाल की जनता ने हमें वोट किया है…डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है…वो(TMC) चुनाव हार चुकी है, जनता ने उन्हें नकार दिया है, यह स्पष्ट हो चुका है।’

शुरुआती रुझानों में केरल में बराबरी का मुकाबला दिख रहा

केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन ने शुरुआती रुझानों में 16 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं लेफ्ट के नेतृत्व वाली एलडीएफ गठबंधन ने भी 16 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

तमिलनाडु में द्रमुक ने सात सीटों पर रुझानों में बढ़त बनाई

तमिलनाडु में सत्ताधारी द्रमुक ने शुरुआती रुझानों में सात सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं अन्नाद्रमुक चार सीटों पर आगे चल रही है। टीवीके ने भी दो सीटों पर बढ़त बनाई है।

बंगाल में रुझान आने शुरू, भाजपा ने 15 सीटों पर बढ़त बनाई

शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 15 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं टीएमसी 10 सीटों पर आगे चल रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम