Home » खेल » बड़ा झटका! IPL 2026 से बाहर हुए मिचेल सेंटनर, मालकिन नीत अम्बानी ने ‘हनुमान भक्त’ को बनाया रिप्लेसमेंट

बड़ा झटका! IPL 2026 से बाहर हुए मिचेल सेंटनर, मालकिन नीत अम्बानी ने ‘हनुमान भक्त’ को बनाया रिप्लेसमेंट

डेस्क। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ है, लेकिन इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले मिचेल सेंटनर टीम से बाहर हो गए हैं। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कैच लेते समय कंधे में चोट लगी थी. जिस. . .

डेस्क। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ है, लेकिन इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले मिचेल सेंटनर टीम से बाहर हो गए हैं। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कैच लेते समय कंधे में चोट लगी थी. जिस वजह से वह इस सीजन से बाहर हो गए हैं।
वहीं, मिचेल सेंटनर के टूर्नामेंट से बाहर होते ही नीता अंबानी ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के एक धाकड़ खिलाड़ी को टीम का हिस्सा बनाया है।

कौन बना । का रिप्लेसमेंट?

दरअसल, चोटिल होने की वजह से मिचेल सेंटनरमुंबई इंडियंस से बाहर हो गए हैं। IPL ने अपने एक अधिकारिय बयान में कहा है कि ‘मुंबई इंडियंस ने साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज को मिचेल सेंटनर की जगह टीम में शामिल किया है। सेंटनर बाएं कंधे में चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। वह मुंबई इंडियंस के पिछले घरेलू मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बाउंड्री के पास कैच पकड़ने की कोशिश में इंजर्ड हो गए थे।

केशव महाराज एक शानदार प्लेयर

केशव महाराज की बात करें तो वह साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के एक भरोसेमंद और अचूक फिंगर स्पिनर हैं, जो कि अपनी सटीकता और शांत स्वभाव के लिए पहचाने जाते हैं। वह अपनी कलाई से विकेट चटकाने में माहिर हैं. वह टीम के लिए नीचले क्रम में मुश्किल मौकों पर किमती रन भी बना सकते हैं।
उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से 2 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 2 विकेट चटकाए थे, जबकि मुंबई ने उन्हें 75 लाख रूपये में खरीदा था।टीम की मालकिन नीता अंबानी को उम्मीद है कि महाराज Mitchell Santner की जगह को अच्छे से भर सकते हैं।

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का बुरा हाल

5 बार इंडियन प्रीमियर लीग की चैपिंयन रही मुंबई इंडियंस इस सीजन अपने अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है।हार्दिक पांड्या की कप्तानी में MI अब तक 7 मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें सिर्फ 2 में जीत हासिल हुई है. जिस कारण टीम अंक तालिका में 9वें स्थान पर है।अब मुंबई पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
अगर MI को टूर्नामेंट में बने रहना है तो अभी मुकाबले जीतने होंगे, अब टीम का अगला मुकाबला 29 अप्रैल मंगलवार 2026 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है. दोनों टीमों का आमना-सामना मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम