Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

बर्थ एनिवर्सरी पर रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, शेयर कीं ये अनसीन तस्वीरें

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मुंबई। 21 जनवरी यानी आज हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार सुशांत सिंह राजपूतकी बर्थ एनिवर्सरी मनाई जा रही हैं. बेशक सुशांत हम सब के बीच नहीं रहे हैं, लेकिन उनके चाहने वाले उन्हें आज भी बहुत मिस करते हैं। बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर हर कोई दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को बर्थडे विश कर याद कर रहा है। इस बीच सुशांत की गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी उन्हें याद करते हुए थ्रोबैक तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
रिया को आई सुशांत की याद
सुशांत सिंह राजपूत की 37वीं बर्थ एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती  ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। रिया चक्रवर्ती के इस पोस्ट में उनकी और सुशांत सिंह राजपूत की थ्रोबैक तस्वीरें मौजूद हैं। रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की इन फोटो को आपने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा। रिया चक्रवर्ती ने इन तस्वीरों के कैप्शन में इन्फिनिटी प्लस वन लिखा है। साफ तौर पर देखा जाए तो रिया चक्रवर्ती ने अनोखे अंदाज में सुशांत सिंह राजपूत को बर्थडे विश करते हुए इन अनसीन तस्वीरों को शेयर किया है।सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की इन फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है।
सुशांत और रिया का नाम बना चर्चा का विषय
इंस्टाग्राम पर रिया चक्रवर्ती की इस लेटेस्ट पोस्ट के बाद एक बार फिर से रिया और सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी चर्चा का विषय बन गया है। इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस को लेकर रिया चक्रवर्ती का नाम काफी उछला था.सुशांत की फैमिली ने उनकी आत्महत्या का जिम्मेदार रिया चक्रवर्ती को ठहराया था। जिसके चलते रिया को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। हालांकि उसके बाद भी कई मौकों पर रिया सुशांत के लिए अपने दिल में प्यार को जाहिर करती चली आ रही हैं।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.