Home » खेल » भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज : डेब्यू से पहले ही छा गए वैभव सूर्यवंशी, इंग्लैंड की टीम में साफ दिख रही है दहशत

भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज : डेब्यू से पहले ही छा गए वैभव सूर्यवंशी, इंग्लैंड की टीम में साफ दिख रही है दहशत

डेस्क।भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब दोनों टीमें शनिवार शाम 7 बजे दूसरे टी20 में आमने-सामने होंगी, जिसे लेकर क्रिकेट फैंस में काफी. . .

डेस्क।भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब दोनों टीमें शनिवार शाम 7 बजे दूसरे टी20 में आमने-सामने होंगी, जिसे लेकर क्रिकेट फैंस में काफी उत्साह है।

सैम करन ने बताया रोमांचक होगी सीरी

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने कहा कि भारत के खिलाफ यह सीरीज बेहद रोमांचक होने वाली है। उन्होंने पहले मैच के रद्द होने पर निराशा जताते हुए कहा कि दोनों टीमें बेहतर क्रिकेट खेलने के लिए तैयार थीं। करन ने उम्मीद जताई कि आगे के सभी मैच पूरे होंगे और दर्शकों को शानदार मुकाबले देखने को मिलेंगे।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी की खुलकर तारीफ

सैम करन ने भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ 15 साल की उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाना “अविश्वसनीय” है। करन ने कहा, मैंने आईपीएल में उन्हें खेलते देखा, वह बेहद सहज और आत्मविश्वास से भरे नजर आए। इतनी कम उम्र में यह प्रदर्शन वाकई खास है।”

“इंग्लैंड की पिचें अलग चुनौती हैं”

सैम करन ने आगे कहा कि इंग्लैंड की पिचें भारत की तुलना में काफी अलग हैं। उन्होंने बताया कि यहां की पिचें धीमी होती हैं, जिससे युवा खिलाड़ियों के लिए यह एक नई चुनौती बन सकती है। उन्होंने कहा कि वैभव के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि वह विदेशी परिस्थितियों में कैसे खुद को ढालते हैं।

“दबाव संभालना सबसे बड़ी चुनौती”

करन ने कहा कि भारत में एक युवा क्रिकेटर होना बहुत बड़ा दबाव होता है। उन्होंने कहा कि वैभव ने कम समय में आईपीएल खेलकर सीधे भारतीय टीम तक का सफर तय किया है, जो आसान नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ी का असली टेस्ट अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद ही सामने आता है।

“उतार-चढ़ाव करियर का हिस्सा हैं”

इंग्लिश ऑलराउंडर ने कहा कि हर युवा खिलाड़ी की तरह वैभव के करियर में भी उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन उन्हें अपने खेल का आनंद लेना चाहिए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह चाहते हैं वैभव अच्छा खेलें, लेकिन उनकी टीम के खिलाफ नहीं।

डेब्यू को लेकर इंतजार जारी

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका कब मिलेगा, लेकिन उनके चयन और प्रदर्शन को लेकर लगातार चर्चाएं तेज हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम