Home » देश » मंगल मिलन : PM मोदी ने NDA सांसदों संग लहराया तिरंगा, झारखंड मुद्दे पर संसद परिसर में प्रदर्शन

मंगल मिलन : PM मोदी ने NDA सांसदों संग लहराया तिरंगा, झारखंड मुद्दे पर संसद परिसर में प्रदर्शन

नई दिल्ली। मानसून सत्र के आखिरी तीन दिनों को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। मंगलवार को संसद पुस्तकालय में NDA सांसदों की ‘मंगल मिलन’ बैठक हुई। बैठक की शुरुआत ‘वंदे मातरम’ के नारों. . .

नई दिल्ली। मानसून सत्र के आखिरी तीन दिनों को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। मंगलवार को संसद पुस्तकालय में NDA सांसदों की ‘मंगल मिलन’ बैठक हुई। बैठक की शुरुआत ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत NDA के कई नेता इस दौरान तिरंगा लहराते नजर आए।

झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन का मुद्दा उठा

‘मंगल मिलन’ बैठक के बाद NDA सांसदों ने संसद परिसर में झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से जुड़े मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सांसदों के हाथों में पोस्टर थे, जिनके जरिए झारखंड सरकार पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ कार्रवाई का आरोप लगाया गया। सत्ता पक्ष के सांसदों की ओर से यह संदेश भी दिया गया कि सरकार छात्रों के प्रदर्शन समेत विभिन्न मुद्दों पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है, जबकि विपक्ष पर चर्चा से बचने का आरोप लगाया गया।

सदन में पोस्टर लेकर पहुंचेंगे सांसद

NDA सांसदों की ओर से सदन में भी पोस्टर के जरिए सरकार का पक्ष रखने की तैयारी है। पोस्टरों में विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर छात्रों के प्रदर्शन के मुद्दे पर चर्चा से पीछे हटने का आरोप लगाए जाने की बात कही गई है।

आखिरी तीन दिनों की रणनीति पर मंथन

बैठक में मानसून सत्र के अंतिम तीन दिनों की रणनीति पर चर्चा हुई। NDA सांसदों के बीच संसद की कार्यवाही के दौरान बेहतर समन्वय और उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पिछली ‘मंगल मिलन’ बैठक में भी भाजपा सांसदों ने सरकार की उपलब्धियों, रोजगार, खेल, आर्थिक विकास और संसद की कार्यवाही से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की थी। सांसदों ने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया था।

भाजपा सांसदों ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

पिछली बैठक के बाद भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने दावा किया था कि भारत तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और रोजगार के क्षेत्र में देश की स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने बेरोजगारी में कमी और बड़ी संख्या में लोगों के गरीबी रेखा से बाहर आने को सरकार की नीतियों का परिणाम बताया था। वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा था कि बैठक में देश में चल रहे विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने विपक्ष पर अहम मुद्दों पर चर्चा नहीं होने देने का आरोप लगाया था।

क्या है ‘मंगल मिलन’ बैठक?

‘मंगल मिलन’ NDA संसदीय दल की साप्ताहिक रणनीतिक बैठक का नया नाम है। इसका उद्देश्य गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय कायम करना है। संसद सत्र के दौरान इस बैठक में सदन की रणनीति, महत्वपूर्ण विधेयकों और विभिन्न मुद्दों पर गठबंधन की साझा रणनीति तैयार की जाती है। साथ ही, NDA के सहयोगी दलों के बीच सहमति बनाने और संसदीय कार्यवाही को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में भी यह बैठक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम