Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी » मतगणना से पहले सिलीगुड़ी से खड़े बीजेपी प्रत्याशी शंकर घोष ने मंदिर में की पूजा अर्चना, राज्य की खुशहाली के लिए माँ से मांगा आशीर्वाद

मतगणना से पहले सिलीगुड़ी से खड़े बीजेपी प्रत्याशी शंकर घोष ने मंदिर में की पूजा अर्चना, राज्य की खुशहाली के लिए माँ से मांगा आशीर्वाद

सिलीगुड़ी। वोटों की गिनती से ठीक एक दिन पहले बीजेपी प्रत्याशी शंकर घोष ने रविवार सुबह रथखोला मोड़ स्थित कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपनी जीत के माँ काली से दुआ की। उन्होंने मां काली के चरणों में मत्था टेककर. . .

सिलीगुड़ी। वोटों की गिनती से ठीक एक दिन पहले बीजेपी प्रत्याशी शंकर घोष ने रविवार सुबह रथखोला मोड़ स्थित कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपनी जीत के माँ काली से दुआ की। उन्होंने मां काली के चरणों में मत्था टेककर राज्य के लोगों की खुशहाली और बेहतर भविष्य के लिए प्रार्थना की।
पूजा के बाद मीडिया से बातचीत में शंकर घोष ने कहा कि आज पूरे पश्चिम बंगाल में बीजेपी के प्रत्याशी मंदिरों में जाकर पूजा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमने मां से प्रार्थना की है कि पश्चिम बंगाल के लोगों का कल्याण हो और कल होने वाली मतगणना के साथ एक नए बंगाल का उदय हो।”
उन्होंने आगे कहा कि जनता का फैसला ही अंतिम होता है और उनकी यही कामना है कि यह जनादेश राज्य को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाए। इस दौरान उनके साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम