Home » पश्चिम बंगाल » ममता सोशल मीडिया पर अब भी खुद को लिख रहीं मुख्यमंत्री: प्रोफाइल में किया बदलाव, पर नहीं हटाया सीएम वाला टैग

ममता सोशल मीडिया पर अब भी खुद को लिख रहीं मुख्यमंत्री: प्रोफाइल में किया बदलाव, पर नहीं हटाया सीएम वाला टैग

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव हो चुका है। शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल से. . .

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव हो चुका है। शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल से ‘मुख्यमंत्री’ का टैग नहीं हटाया है। वह आधिकारिक तौर पर अब राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री बन चुकी हैं, लेकिन फेसबुक और एक्स (X) पर वह अब भी खुद को ‘माननीय मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल’ बता रही हैं।

ममता बनर्जी ने प्रोफाइल में किया बदलाव

ममता बनर्जी ने अपनी प्रोफाइल में कुछ बदलाव जरूर किए हैं। उन्होंने अपनी जानकारी में ’15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा’ शब्द जोड़ दिए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री का टैग अब भी बरकरार है। चुनाव में हार के बाद भी उन्होंने पद छोड़ने से इनकार किया था, जिसकी झलक अब उनके सोशल मीडिया हैंडल पर भी दिख रही है।
इससे पहले राज्यपाल आरएन रवि ने 17वीं विधानसभा को भंग कर दिया था। इस विधानसभा का कार्यकाल सात मई को ही पूरा हो गया था। राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 174 (2)(बी) के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया था।

चुनाव करना पड़ा था हार का सामना

ममता बनर्जी 2011 से लगातार 15 साल तक सत्ता में रहीं। 2021 में वह तीसरी बार मुख्यमंत्री बनी थीं। लेकिन 2026 के चुनाव में उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा। भाजपा ने 293 में से 207 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि टीएमसी केवल 80 सीटों पर सिमट गई। ममता बनर्जी खुद भवानीपुर सीट से चुनाव हार गईं। हार के बाद उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर सीटों की चोरी का आरोप लगाया था। अब राज्य में भाजपा की नई सरकार बन चुकी है और शुभेंदु अधिकारी ने कमान संभाल ली है। फिलहाल ममता बनर्जी का सोशल मीडिया स्टेटस चर्चा का विषय बना हुआ है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम