Home » देश » महाराष्ट्र में पहलगाम जैसा मामला!: पहले पूछा धर्म, फिर कलमा न पढ़ने पर चाकू से किया हमला; आतंकी साजिश का भी शक

महाराष्ट्र में पहलगाम जैसा मामला!: पहले पूछा धर्म, फिर कलमा न पढ़ने पर चाकू से किया हमला; आतंकी साजिश का भी शक

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके से सोमवार तड़के सामने आए चाकू कांड के मामले ने अब एक नया और बड़ा मोड़ ले लिया है। यह खौफनाक घटना अब सिर्फ एक आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि गंभीर सामाजिक. . .

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके से सोमवार तड़के सामने आए चाकू कांड के मामले ने अब एक नया और बड़ा मोड़ ले लिया है। यह खौफनाक घटना अब सिर्फ एक आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि गंभीर सामाजिक चिंता का कारण भी बनती हुई नजर आ रही है। पूरी बात को ऐसे समझिए कि सोमवार तड़के दो सुरक्षा गार्डों पर हुए चाकू से ताबड़तोड़ हमले ने पूरे इलाके को दहला दिया। ऐसे में अब इस दावा किया जा रहा है कि हमलावर ने पहले दोनों सुरक्षाकर्मियों से पहलगाम आतंकी हमले की तरह उनका धर्म पूछा और कलमा पढ़ने का दबाव बनाया। इनकार करते ही उसने बेरहमी से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे दोनों गार्ड बुरी तरह घायल हो गए।
इस मामले में धर्म और कलमा पढ़ने की बात सामने आने के साथ ही इस पूरी घटना को पहलगाम आतंकी हमले की तरह बताया जाने लगा है, जिसने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। हालांकि मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए 31 वर्षीय आरोपी जैब जुबैर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन यह घटना कानून-व्यवस्था, साम्प्रदायिक सौहार्द और सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।

अब समझिए पूरा मामला

शुरुआत से पूरे मामले की बात करें तो मीरा रोड के नया नगर क्षेत्र में दो सुरक्षा गार्डों पर चाकू से हमला किया गया। आरोप है कि हमलावर, जिसका नाम जैब अंसारी बताया जा रहा है, ने पहले दोनों गार्डों पर धार्मिक दबाव डालते हुए उनसे कलमा पढ़ने के लिए कहा। जब दोनों गार्डों ने ऐसा करने से मना कर दिया, तो उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना के बाद घायल गार्डों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां समय पर इलाज मिलने की वजह से उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

भाजपा नेता का दावा- कलमा पढ़ने का दबाव बनाया

मुंबई के मीरा रोड इलाके में दो सुरक्षा गार्डों पर हुए चाकू हमले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। इस मामले में किरीट सोमैया ने कहा कि नया नगर इलाके में एक नई साजिश और जिहाद जैसी गतिविधियां बढ़ रही हैं। उनका आरोप है कि हमलावर ने दोनों गार्डों पर कलमा पढ़ने का दबाव बनाया और मना करने पर उन पर हमला कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी हमले के लिए प्रशिक्षित लग रहा था और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शिवसेना नेता ने घटना को बताया गंभीर

वहीं शिवसेना नेता शाइना एनसी ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नया नगर में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन किसी व्यक्ति को उसके धर्म के आधार पर निशाना बनाना बहुत गंभीर बात है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से इलाके में डर और अस्थिरता का माहौल बनता है, जिसे महाराष्ट्र स्वीकार नहीं करता। उनके मुताबिक, महाराष्ट्र हमेशा से अपनी संस्कृति, मूल्यों और आपसी भाईचारे के लिए जाना जाता है, और यहां शांति बनाए रखना बहुत जरूरी है।

जांच में जुटी पुलिस, इलाके में बढ़ा तनाव

गौरतलब है कि बढ़ते विवाद और चर्चाओं के बीच फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है। घटना के बाद इलाके भर में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच सभी पहलुओं से की जाएगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम