Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

मालदा सर्किल का 38वां वार्षिक बाल खेल महोत्सव का शुभारंभ

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मालदा। मालदा सर्किल का 38वां बाल खेलकूद प्रतियोगिता साहापुर के पबनापाड़ा स्पोर्टिंग ग्राउंड में आयोजित किया गया। जिसमें चैंपियन- मुचिया ग्राम पंचायत व उपविजेता साहपुर ग्राम पंचायत रही।
मालदा सर्किल का 38वां वार्षिक बाल खेल महोत्सव बुधवार को साहापुर के पबना पाड़ा स्पोर्टिंग ग्राउंड में संपन्न हुआ। मालदा चक्र के अबर विद्यालय निरीक्षक भरत घोष ने दीप प्रज्वलित कर एवं ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
मालदा सर्किल के चार ग्राम पंचायतों में 59 प्राथमिक विद्यालय हैं जिनमें निम्न बुनियादी विद्यालय, मदरसे, बाल शिक्षा केंद्र और दिव्यांग बच्चे शामिल हैं। इस खेल में कुल 375 बाल एथलीटों ने भाग लिया। इस खेल में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत के विकलांग क्रिकेटर तुषार रॉय सहित स्कूल इंस्पेक्टर भरत घोष, सहायक विद्यालय निरीक्षक संदीपन घोष वंदना सरकार, इफ्तिखार अहमद आदि उपस्थित थे।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.