Home » उत्तर प्रदेश » राम मंदिर चढ़ावा मामला : 8 लोगों पर FIR, ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने दिया इस्तीफा, ट्रस्टी अनिल मिश्रा की छुट्टी,जांच तेज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : 8 लोगों पर FIR, ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने दिया इस्तीफा, ट्रस्टी अनिल मिश्रा की छुट्टी,जांच तेज

अयोध्या/पटना: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसी बीच ट्रस्ट के महासचिव चंपत. . .

अयोध्या/पटना: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसी बीच ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, दर्ज एफआईआर में उनका नाम शामिल नहीं है, लेकिन मामले को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है।
ट्रस्ट की शिकायत पर श्रीराम जन्मभूमि थाने में आठ आरोपियों के खिलाफ चोरी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक षड्यंत्र समेत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में चंपत राय के करीबी और ड्राइवर रहे रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, उनके भतीजे मनीष यादव, अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्र और अविनाश शुक्ल शामिल हैं। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
इस मामले की राजनीतिक गूंज बिहार तक पहुंच गई है। जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि भगवान राम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि किसी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले तो कानून अपना काम करेगा और दोषियों को सजा मिलेगी।
वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और किसी भी दोषी को राहत नहीं मिलेगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम