डेस्क। भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। फाइनल में उन्होंने चीन की बाओ ज़ियी को सर्वसम्मति से 5-0 से हराया। इस जीत के साथ भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 12 हो गई है।
12 साल बाद महिला मुक्केबाजी में एशियाड गोल्ड
फाइनल में चीनी प्रतिद्वंद्वी ने आक्रामक और विवादित खेल दिखाया, लेकिन लवलीना ने अनुशासित प्रदर्शन से जजों को प्रभावित किया। यह एशियाई खेलों की महिला मुक्केबाजी में भारत का दूसरा स्वर्ण है। इससे पहले मैरी कॉम ने 2014 में यह उपलब्धि हासिल की थी, यानी 12 साल बाद भारतीय महिला मुक्केबाजी को एशियाड गोल्ड मिला है।
तीरंदाजी में इतिहास
रिकर्व महिला टीम ने दिन की शानदार शुरुआत करते हुए पहली बार इस स्पर्धा में स्वर्ण जीता। कुमकुम, कीर्ति और अंकिता की तिकड़ी ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को हराया। वहीं रिकर्व मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम और धीरज की जोड़ी को चीन से हार मिली और उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा।
आज इन मुकाबलों पर नजर
- महिला हॉकी (गोल्ड मेडल मैच): भारत बनाम चीन, दोपहर 3:30 बजे
- बॉक्सिंग, महिला 65 किग्रा: परवीन बनाम चेन निएन-चिन (चीनी ताइपे), दोपहर 2:15 बजे
- बॉक्सिंग, पुरुष 80 किग्रा: अंकुश पंघाल बनाम किम मिनसियोंग
मेडल टैली: भारत छठे स्थान पर
भारत के खाते में अब 12 स्वर्ण, 24 रजत और 34 कांस्य सहित कुल 70 पदक हैं।
| खेल | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
|---|---|---|---|---|
| आर्चरी | 4 | 1 | 1 | 6 |
| एथलेटिक्स | 1 | 9 | 14 | 24 |
| बैडमिंटन | 0 | 0 | 1 | 1 |
| बॉक्सिंग | 1 | 0 | 3 | 4 |
| क्रिकेट | 1 | 0 | 0 | 1 |
| कबड्डी | 2 | 0 | 0 | 2 |
| कुराश | 0 | 0 | 1 | 1 |
| मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स | 0 | 0 | 1 | 1 |
| रोइंग | 0 | 0 | 1 | 1 |
| सेलिंग | 0 | 1 | 2 | 3 |
| शूटिंग | 3 | 8 | 4 | 15 |
| सॉफ्ट टेनिस | 0 | 0 | 1 | 1 |
| स्क्वैश | 0 | 2 | 3 | 5 |
| टेबल टेनिस | 0 | 0 | 1 | 1 |
| वेटलिफ्टिंग | 0 | 1 | 0 | 1 |
| कुश्ती | 0 | 1 | 1 | 2 |
| वुशु | 0 | 1 | 0 | 1 |
| कुल | 12 | 24 | 34 | 70 |