Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

विमान में एक शख्स ने हथेली पर तम्बाकू रगड़ते हुए कहा : ‘खिड़की खोल दीजिए, गुटखा थूकना है…’ यात्री की बात सुनने के बाद एयर होस्टेस ने किया ये काम

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

यूनिवर्स टीवी डेस्क। विमान में एक शख्स ने हथेली पर तम्बाकू रगड़ने की एक्टिंग करते हुए एयर होस्टेस से बोला कि जरा सुनिए… खिड़की खोल दीजिए, गुटखा थूकना है। यह सुनकर एयर होस्टेस सहित दूसरे यात्री जोर-जोर से हंसने लगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
सोशल मीडिया पर एक फनी इंस्टाग्राम रील खूब देखी जा रही है। इस क्लिप को एक विमान में फिल्माया गया है। दरअसल, एक शख्स गुटखा प्रेमी बनकर एयर होस्टेस से ऐसी बात कह देता है कि वह भी खिलखिलाकर हंसने लगती है। इस इंस्टा रील में हम देख सकते हैं कि एक विमान यात्रियों से भरा हुआ है। एयर होस्टेस बारी-बारी से सबकी सीट पर जाकर यह सुनिश्चित कर रही है कि यात्री ने सीट बेल्ट लगाई है या नहीं। इसी दौरान एक शख्स हथेली पर तम्बाकू रगड़ने की एक्टिंग करते हुए एयर होस्टेस से बोलता है- जरा सुनिए… खिड़की खोल दीजिए, गुटखा थूकना है। यह सुनकर एयर होस्टेस हंसने लगती है, और आस-पास दूसरे यात्री भी। वैसे इस पर आपकी क्या राय है? कमेंट सेक्शन में लिखें।
बंदे ने कर दी गुटखा प्रेमियों के दिल की बात
यह गुदगुदाने वाला वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल ‘गोविंद शर्मा’ (@govindsharma5906) से 5 जनवरी को पोस्ट किया गया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा- अपने गुटखा प्रेमी दोस्त को टैग करें। यह वीडियो इंटरनेट पर हाहाकार मचा रहा है। अबतक 14 मिलियन से अधिक व्यूज जुटाने वाले इस क्लिप को 8 लाख 87 हजार से ज्यादा लाइक्स और लगभग ढाई हजार यूजर्स की प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं। एक बंदे ने लिखा- कानपुर की फ्लाइट में ऐसा फीचर जोड़ा जाएगा। दूसरे ने कमेंट किया- विमान की यात्रा में यूपी-बिहार के लोगों को बस यही चाहिए। वहीं तीसरे ने कहा कि गुटखा मायने रखता है। जबकि बहुत से यूजर्स तो यह देखने के बाद हंसी ही नहीं रोक पाए।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.