Home » दुनिया » वेनेजुएला में भीषण भूकंप से हर तरफ तबाही का मंजर : अब तक 235 की मौत, 39 हजार लोग लापता, मलबे में अपनों को ढूंढ हैं लोग

वेनेजुएला में भीषण भूकंप से हर तरफ तबाही का मंजर : अब तक 235 की मौत, 39 हजार लोग लापता, मलबे में अपनों को ढूंढ हैं लोग

डेस्क। वेनेजुएला में बुधवार रात आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। कुछ ही मिनटों के अंतराल में आए इन झटकों से अब तक कम से कम 235 लोगों की मौत हो चुकी. . .

डेस्क। वेनेजुएला में बुधवार रात आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। कुछ ही मिनटों के अंतराल में आए इन झटकों से अब तक कम से कम 235 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सरकारी आंकड़ों के अनुसार करीब 39,000 लोग अब भी लापता हैं। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं और कई इलाकों में मलबे के नीचे लोगों के फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव दल लगातार अभियान चला रहे हैं, लेकिन मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

देश का मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त

भूकंप का सबसे अधिक असर राजधानी काराकस पर पड़ा है, जहां देश का मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते राहत सामग्री और बचाव टीमों को प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार यह वेनेजुएला में पिछले एक सदी से अधिक समय में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक है।
इस आपदा के बाद अमेरिका में रहने वाले वेनेजुएला मूल के लोग भी राहत कार्यों में जुट गए हैं। विभिन्न शहरों में दान अभियान शुरू किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से धन, दवाइयां, पीने का पानी और अन्य आवश्यक राहत सामग्री प्रभावित लोगों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। अमेरिका में रहने वाले कई प्रवासियों ने जल्द से जल्द राहत सामग्री की पहली खेप भेजने की बात कही है।

प्राकृतिक आपदा ने हजारों परिवारों को बेघर

भूकंप के बाद सामने आई तस्वीरों में बचावकर्मी धूल और मलबे के बीच फंसे बच्चों, महिलाओं और अन्य लोगों को बाहर निकालते दिखाई दे रहे हैं। कई परिवार अपने प्रियजनों की तलाश में भटक रहे हैं, जबकि अस्पतालों में प्राथमिक उपचार से जुड़ी मेडिकल सामग्री जैसे गॉज़, बैंडेज, एंटीसेप्टिक, दस्ताने, फेस मास्क, सिरिंज और अन्य स्वास्थ्य उपकरणों की भारी जरूरत महसूस की जा रही है।
भूकंप से प्रभावित लोगों का कहना है कि तेज झटकों के दौरान जान बचाने के लिए इमारतों से बाहर भागते समय कई लोग घायल हो गए। अनेक घर पूरी तरह ढह गए हैं और कई इमारतें मलबे में तब्दील हो चुकी हैं। इस प्राकृतिक आपदा ने हजारों परिवारों को बेघर कर दिया है और कई लोग अब भी अपने लापता परिजनों की तलाश में राहत शिविरों और प्रभावित इलाकों का चक्कर लगा रहे हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम