Home » पश्चिम बंगाल » वोटिंग से 48 घंटे पहले झुका ‘पुष्पा’, फलता उपचुनाव की रेस से बाहर हुए TMC उम्मीदवार जहांगीर खान

वोटिंग से 48 घंटे पहले झुका ‘पुष्पा’, फलता उपचुनाव की रेस से बाहर हुए TMC उम्मीदवार जहांगीर खान

कोलकाता। बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से ठीक दो दिन पहले सूबे की राजनीति में एक बेहद चौंकाने वाला मोड़ आ गया है।‘पुष्पा’ के नाम से मशहूर और खुद को इस जंग में अकेला पा चुके. . .

कोलकाता। बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से ठीक दो दिन पहले सूबे की राजनीति में एक बेहद चौंकाने वाला मोड़ आ गया है।
‘पुष्पा’ के नाम से मशहूर और खुद को इस जंग में अकेला पा चुके तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी जहांगीर खान ने अचानक चुनावी मैदान छोड़ दिया है।
मंगलवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जहांगीर ने एलान किया, “मैं अब यह चुनाव नहीं लड़ रहा हूं।”
जहांगीर खान ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने फलता के विकास के लिए ‘स्पेशल पैकेज’ की घोषणा की है। मैं इस चुनाव से पीछे हट रहा हूं।”
हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि क्या यह फैसला अभिषेक बनर्जी या तृणमूल शीर्ष नेतृत्व के किसी निर्देश पर लिया गया है।
बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि ‘वह इसलिए भाग गया क्योंकि उसे कोई पोलिंग एजेंट नहीं मिलेगा।’

क्या कहता है नियम?

चूंकि नामांकन वापस लेने की तारीख पहले ही बीत चुकी है, इसलिए ईवीएम पर जहांगीर खान का नाम और चुनाव चिह्न बरकरार रहेगा, लेकिन वे व्यक्तिगत रूप से रेस से बाहर हो चुके हैं।
इस नाटकीय घटनाक्रम के बीच, फलता में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवा गुलाल उड़ाकर जमकर जश्न मनाया।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम