Home » एक्सक्लूसिव » शुभेंदु अधिकारी की ताजपोशी तय ! बंगाल में भी बीजेपी का 2 डिप्टी सीएम वाला फार्मूला? देखें संभावित मंत्रियों की पूरी लिस्ट

शुभेंदु अधिकारी की ताजपोशी तय ! बंगाल में भी बीजेपी का 2 डिप्टी सीएम वाला फार्मूला? देखें संभावित मंत्रियों की पूरी लिस्ट

डेस्क । पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। 2026 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत के बाद अब सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। शुभेंदु. . .

डेस्क । पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। 2026 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत के बाद अब सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। शुभेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। 8 मई यानी को कोलकाता के बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में होने वाली विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लग सकती है।

नया सीएम कौन बनेगा?

पश्चिम बंगाल का नया सीएम कौन बनेगा? ये वो सवाल है जो 4 मई को बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में है। दावेदारों में सबसे आगे शुभेंदु अधिकारी हैं, हों भी क्यों न उन्होंने सीएम ममता बनर्जी को उनके गढ़ भवानीपुर में हराया है। 2021 में भी नंदीग्राम में सुवेंदु ये कारनामा कर चुके हैं। ऐसे में उनका नाम संभावितों में सबसे टॉप पर है। पर एक सवाल और क्या बीजेपी यहां भी दो डिप्टी सीएम वाला फार्मुला अपनाएगी? ठीक वैसा जैसा हाल में बिहार, उससे पहले राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कर चुकी है। अगर हां तो वो शुभेंदु (अगर सीएम बनते हैं) के अलावा और कौन दो नाम संभावितों की सूची में हो सकते हैं। आज इसी पर आपको विस्तार से बताते हैं।

आज चुना जाना है सीएम

पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान ही अमित शाह ने बता दिया था कि प्रदेश का मुख्यमंत्री यहीं का होगा, जो बंगाली बोलता हो, बंगाल की धरती का बेटा हो और बंगाली पढ़ा-लिखा हो? ऐसे में नाम तो कई हैं पर शुभेंदु अधिकारी के नाम की चर्चा सबसे ज्यादा है। अमित शाह पर्यवेक्षक और मोहन चरण माझी सह पर्यवेक्षक के तौर पर कोलकाता पहुंच चुके हैं। दोपहर में विधायक दल की बैठक है और उसके कुछ देर बाद ही सीएम के नाम का ऐलान हो जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सुवेंदु अधिकारी का नाम लगभग तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार राज्य में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। इनमें से एक महिला हो सकती है, जिसके लिए अग्निमित्रा पॉल का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। वहीं, दूसरा उपमुख्यमंत्री उत्तरी बंगाल से हो सकता है, जहां इस पद के लिए निशीथ प्रमाणिक का नाम आगे चल रहा है। इसके अलावा, सूत्रों का कहना है कि एक उपमुख्यमंत्री आदिवासी (जनजातीय) समुदाय से भी चुना जा सकता है। हालांकि, इन सभी नामों और पदों को लेकर आधिकारिक घोषणा का अभी इंतजार है।

बीजेपी अपनाएगी सीएम संग दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला?

भारतीय जनता पार्टी की बीते महीनों में जहां-जहां सरकारें बनीं वहां-वहां पार्टी ने सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम का फार्मुला रखा. 2023 में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान, 2024 में महाराष्ट्र और 2025 में बिहार जीतने के बाद भाजपा ने सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम बनाए थे। अब यह सुगबुगुहाट है कि पश्चिम बंगाल में भी पार्टी आलाकमान ऐसा ही कुछ फिर कर सकती है, जिस हिसाब से बंगाल की पूरी राजनीति रही है, जैसा जटिल प्रदेश है उसके हिसाब से अमित शाह और उनके साथ गए मोहन चरण माझी अपनी पर्ची से कुल तीन नाम घोषित कर दें तो कोई हैरानी नहीं होगी। हालांकि ये सिर्फ कयास हैं,फैसला तो विधायक दल की बैठक के बाद ही होना है।

दो डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा

इन सबके बीच बताया जा रहा है कि बीजेपी बंगाल में भी मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार की तर्ज पर एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री का फॉर्मूला अपना सकती है। इस रेस में कई नाम सबसे आगे हैं-

  1. अग्निमित्रा पॉल: महिला चेहरे और प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर इनका नाम डिप्टी सीएम पद के लिए सबसे मजबूत है।
  2. निशीथ प्रमाणिक: उत्तर बंगाल का प्रतिनिधित्व करने और युवा चेहरे के तौर पर इन्हें भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
  3. दिलीप घोष: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अनुभवी नेता, जिन्होंने बंगाल में बीजेपी के आधार को मजबूत किया है।
  4. रूपा गांगुली: सोनारपुर दक्षिण से बड़ी जीत दर्ज करने वाली रूपा गांगुली भी इस दौड़ में शामिल हैं।

संभावित मंत्रिमंडल की सूची

यही नहीं सूत्रों के अनुसार कुछ नाम ऐसे भी सामने आए हैं, जो कल होने वाले समारोह में शपथ ले सकते हैं। बताया जा रहा है, नई सरकार में अनुभव और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखते हुए इन चेहरों को जगह मिल सकती है।

दिलीप घोष
अग्निमित्रा पॉल
निशीथ प्रमाणिक
रूपा गांगुली
स्वपन दासगुप्ता
शंकर घोष
तापस रॉय
अशोक डिंडा
डॉ. राजेश कुमार
रत्ना देवनाथ
इंद्रनील खान
गौरी शंकर
रितेश तिवारी
पूर्णिमा चक्रवर्ती
विजय ओझा

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम