Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

सिलीगुड़ी में हुआ अरिजीत सिंह क्लब का गठन, फैन्स ने समाजसेवा के माध्यम से मनाया जन्मदिन

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलीगुड़ी । सिलीगुड़ी में अरिजीत सिंह के शो के दौरान अरिजीत ने कई ऐसी बातें कही, जिसने सभी का मन मोह लिया। कई लोग उनसे काफी प्रेरित भी हुए। इस इवेंट में सिलीगुड़ी से 2 युवा भी पहुंचे थे। उन्होंने अरिजीत के शो में उनकी समाज सेवा के बातें सुनी। इसके बाद वे दोनों अरिजीत सिंह सिलीगुड़ी फैन क्लब के सदस्य बन गये।
यह क्लब अरिजीत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर शुरू किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह क्लब ग्रुप मूल रूप से समाज सेवा व जरुरतमंदों के साथ खड़े होने के लिए बनाया गया। ग्रुप के सदस्य नील और ऋतिक ने बताया कि मूल रूप से इस समूह के माध्यम से समाज सेवा का कार्य किया जाएगा। पहले दिन सिलीगुड़ी के जंक्शन इलाके में लगभग 50 आवारा सड़क पर भटकते लोगों के साथ अरिजीत सिंह का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर इन लोगों के बीच केक व सुखे भोजन बांटे गए।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.