Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी में दुर्गा पूजा से पहले सड़कों एवं नालों का होगा जीर्णोद्धार , 20 करोड़ आवंटित 

सिलीगुड़ी में दुर्गा पूजा से पहले सड़कों एवं नालों का होगा जीर्णोद्धार , 20 करोड़ आवंटित 

सिलीगुड़ी दुर्गा पूजा से पहले सिलीगुड़ी नगर निगम के 47 वार्डों की सड़कों व नालों की मरम्मत कर उन्हें दुरुस्त किया जायेगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से 20 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। सिलीगुड़ी के मेयर गौतम. . .

सिलीगुड़ी दुर्गा पूजा से पहले सिलीगुड़ी नगर निगम के 47 वार्डों की सड़कों व नालों की मरम्मत कर उन्हें दुरुस्त किया जायेगा।  इसके लिए नगर निगम की ओर से 20 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने आज एक संवाददाता सम्मलेन में यह  जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पूजा से पहले नगर निगम के अलावा एसजेडीए और उत्तर बंगाल विकास विभाग की ओर से सड़कों और नालों की मरम्मत की जाएगी। शहर की सीवेज व्यवस्था के लिए दो करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। शहर की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए गाजलडोबा से प्रोसेसिंग के जरिए सिलीगुड़ी को पेयजल आपूर्ति की जाएगी। साथ ही 6.9 एकड़ भूमि में पेयजल समस्या के समाधान के लिए कुआं खोदने के लिए 20 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसे जन स्वास्थ्य तकनीकी विभाग द्वारा उपलब्ध किया जाएगा।
उन्होंने ने कहा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 7 करोड़ रुपए से 60 अत्याधुनिक वाहन खरीदे जाएंगे। ‘निजभूमि निज गृह’ योजना के दायरे में  365 लोगों को लाया जाएगा।