Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

सुभाष गर्ल्स हाई स्कूल फालाकाटा का स्वर्ण जयंती समारोह शुरू, रवींद्र नाथ घोष ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

अलीपुरद्वार। सुभाष गर्ल्स हाई स्कूल फालाकाटा का स्वर्ण जयंती समारोह बुधवार से शुरू हो गया। उत्तर बंगाल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रवींद्र नाथ घोष ने 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। फालाकाटा नगर पालिका के चेयरमैन प्रदीप कुमार मुहुरी, फालाकाटा पंचायत समिति की कार्यकारी अध्यक्ष संध्या विश्वास कार्यक्रम मौजूद रहे।
विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका अमृता मुखूती ने बताया कि विद्यालय की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज इसकी शुरुआत हुई। समापन समारोह अगले तीन दिनों तक विद्यालय के पास के दशमी घाट मैदान में चलेगा। फालाकाटा के आम लोगों के सहयोग से यह आयोजन और सुंदर हो गया है। 50 वर्ष पूर्व इस परिसर की स्थापना के लिए पहल करने वाले सभी लोगों को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया जाएगा।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.