Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

सेना के जवान के घर हुई डकैती, बुजुर्ग माता-पिता को रस्सियों से बाँधा बदमाशों ने की लाखों की लूट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मालदा। मालदा में एक बार फिर दुःसाहसिक डकैती का मामला सामने आया है। डकैतों ने एक बुजुर्ग दंपत्ति को अपना शिकार बनाया है। दंपत्ति को तमंचा दिखाकर पहले उनका हाथ पैर बांधा और इसके बाद अपने नापाक इरादे को अंजाम दिए। चांचल के उत्तर बसंतपुर के साहापाड़ा में रहने वाले मनिन्द्र साहा के घर में शुक्रवार रात हुई इस डकैती की घटना के बाद से इलाके में भारी तनाव देखा जा रहा है। खबर मिलते ही चंचल थाने के आईसी सुचल घोष के नेतृत्व में महकमा पुलिस पदाधिकारी शुवेंदु मंडल व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच कर हालातों का जायजा लिया। इधर इस घटना के प्रकाश में आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
इस डैकती की घटना सामने आने के बाद पुलिस की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मनिन्द्र साहा और उनकी पत्नी घर पर अकेले रहते हैं। बेटा सेना का जवान है, ड्यूटी के कारण वह घर से बाहर रहता है। शुक्रवार की रात करीब दो बजे छह हथियारबंद डकैतों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। उन लोगों ने कथित तौर पर बुजुर्ग दंपति को आग्नेयास्त्र दिखाकर उन्हें रस्सियों से बांध दिया और घर में जमकर लूटपाट की।
बताया जाता है जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो उनके साथ मारपीट भी की गई। डकैतों ने करीब एक घंटे तक लूटपाट जारी रखा । ये बदमाश छह भरी सोने के जेवर व लाखों रुपये लेकर घर से फरार हो गए। बाद में इसकी सूचना चांचल थाने को दी गई। चांचल महकमा पुलिस अधिकारी शुवेंदु मंडल और चंचल थाना के आईसी सुकुमार घोष के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन की। पुलिस को लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला है।
दूसरी ओर इस घटना के बाद चांचल सदर या आसपास के इलाकों में पुलिस सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले बंगाल और बिहार की सीमा के पास महानंदापुर में हिमांशु साहा के घर पर एक दुस्साहसिक डकैती हुई थी। कुछ महीने पहले चांचल सदर में एक कमर्शियल ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी में डकैती हुई थी। लगातार हो रही डकैती की घटनाओं से लोगों में भय व्याप्त है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.