Home » बिजनेस » सोना ₹10,000 और चांदी ₹18,000 महंगी हुई : सरकार के इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% करने का असर, PM ने कहा था सोना न खरीदें

सोना ₹10,000 और चांदी ₹18,000 महंगी हुई : सरकार के इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% करने का असर, PM ने कहा था सोना न खरीदें

नई दिल्‍ली। सरकार ने सोने और चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है। इससे आज सोने और चांदी की कीमत में भारी उछाल आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 10,000 रुपये से अधिक उछला है जबकि चांदी की. . .

नई दिल्‍ली। सरकार ने सोने और चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है। इससे आज सोने और चांदी की कीमत में भारी उछाल आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 10,000 रुपये से अधिक उछला है जबकि चांदी की कीमत में 18,000 रुपये की तेजी आई है। 5 जून वाला सोना पिछले सत्र में 1,53,442 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,54,851 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 10,002 रुपये की तेजी के साथ 1,63,444 रुपये पर पहुंच गया।
इसी तरह चांदी की कीमत में भी काफी तेजी आई है। 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,79,062 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज यह 2,90,224 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 18,540 रुपये यानी 6.64 फीसदी तेजी के साथ 2,97,602 रुपये पर पहुंच गई। 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी 18,657 रुपये की तेजी के साथ 3,032,50 रुपये पहुंच गई।

सर्राफा कीमत

हालांकि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली तेजी आई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत 10 रुपये की तेजी के साथ 1,53,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है। 22 कैरेट सोना भी 10 रुपये की तेजी के साथ 1,41,160 रुपये पर पहुंच गया जबकि 18 कैरेट वाला सोना भी 10 रुपये बढ़कर 1,15,500 रुपये पर पहुंच गया। चांदी 1000 रुपये की तेजी के साथ 2,90,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

प्रमुख शहरों में सोने का रेट (आज सुबह)

शहर24K22K18K
दिल्‍ली₹154140₹141310₹115650
मुंबई₹153990₹141160₹115500
कोलकाता₹153990₹141160₹115500
चेन्‍नई₹156340₹143310₹119510
लखनऊ₹154140₹141310₹115650
कानपुर₹154140₹141310₹115650
पटना₹154040₹141210₹115550
जयपुर₹154140₹141310₹115650
इंदौर₹154010₹141210₹115550
भोपाल₹154040₹141210₹115550

सर्राफा बाजार में कीमत

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, बीते सत्र में बाजार बंद होने तक राष्‍ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत 12,000 रुपये यानी 4.53 फीसदी उछली। यह 2,77,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्‍स सहित) पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इसी तरह 24-कैरेट वाले सोने के दाम 1,500 रुपये यानी लगभग एक फीसदी बढ़े। ये 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्‍स सहित) हो गए। सोमवार को इसका बंद भाव 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

एक्‍सपर्ट्स ने क्‍या कहा?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘घरेलू बाजार में सोने का कारोबार बढ़त के साथ हुआ, जिसे कमजोर भारतीय रुपये और स्थिर बाजार रुझान से समर्थन मिला।’
उन्होंने कहा कि मंगलवार को रुपया 35 पैसे लुढ़ककर डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 95.63 (अस्थायी) पर आ गया। इससे घरेलू सोने की कीमतों को लगातार मजबूत समर्थन मिलता रहा।
लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। निवेशक अमेरिका और ईरान के बीच संबंधों की जटिल स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे थे। साथ ही अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों का इंतजार कर रहे थे।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की चाल

इस बीच, विदेशी बाजारों में हाजिर सोना 42.33 डॉलर या एक फीसदी टूटकर 4,692.64 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 3.04 फीसदी टूटकर 83.49 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम