Home » शिक्षा » हरियाणा बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित, चरखी दादरी जिला टॉपर; नूंह रहा फिसड्डी

हरियाणा बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित, चरखी दादरी जिला टॉपर; नूंह रहा फिसड्डी

भिवानी (हरियाणा)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) आज मंगलवार शाम 4 बजे कक्षा 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी करेगा। वहीं, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर बढ़ते ट्रैफिक और तकनीकी लोड को देखते हुए 10वीं कक्षा का रिजल्ट एक दिन. . .

भिवानी (हरियाणा)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) आज मंगलवार शाम 4 बजे कक्षा 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी करेगा। वहीं, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर बढ़ते ट्रैफिक और तकनीकी लोड को देखते हुए 10वीं कक्षा का रिजल्ट एक दिन बाद जारी किया जाएगा। छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 20 मार्च तक दसवीं व 1 अप्रैल तक बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन करवाया गया था। जिनमें प्रदेशभर में करीब 1431 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 05 लाख 66 हजार 411 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी थी।

विज्ञान संकाय का दबदबा, ग्रामीण क्षेत्र निकले आगे

स्ट्रीम के अनुसार परिणामों पर नजर डालें तो विज्ञान के छात्रों ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
विज्ञान संकाय : 90.08%
वाणिज्य संकाय : 88.20%
कला संकाय : 82.60%
क्षेत्रवार प्रदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों (84.98%) के विद्यार्थियों ने शहरी क्षेत्रों (83.91%) को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, स्कूलों के मामले में प्राइवेट विद्यालयों (87.94%) का पास प्रतिशत सरकारी विद्यालयों (82.44%) की तुलना में बेहतर रहा है।

परीक्षा के मुख्य आंकड़े

12वीं परीक्षा में 2,42,856 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए, जिसमें 2,05,618 उत्तीर्ण हुए तथा 10,498 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। वहीं, छात्रों की पास प्रतिशतता 81.45 एवं छात्राओं की पास प्रतिशतता 87.97 रही। इस प्रकार से छात्राओं ने छात्रों से 6.52 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज की है।
वहीं, कला संकाय में पास प्रतिशतता 82.60, विज्ञान संकाय में 90.08 तथा कॉमर्स संकाय में 88.20 रही है। वहीं, पास प्रतिशतता में जिला चरखी दादरी टॉप और नूंह सबसे नीचे पायदान पर रहा है।

लड़कियों का रहा दबदबा

इस बार भी परिणामों में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन जारी रहा और उन्होंने छात्रों को काफी पीछे छोड़ दिया है। परिणामों के अनुसार, छात्राओं ने लड़कों के मुकाबले 6.52% अधिक पास प्रतिशतता हासिल की है।
छात्राओं का पास प्रतिशत: 87.97%
छात्रों का पास प्रतिशत: 81.45%

कक्षा 12वीं की परीक्षा के परिणाम जारी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं की नियमित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस वर्ष 12वीं बोर्ड का कुल पास प्रतिशत 84.67% रहा है। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट कैसे देखें

सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए “Results” या “Examination Results” सेक्शन पर क्लिक करें।
वहां आपको “12th Exam Result 2026” लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा- इसे देखें, डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।

पिछले साल छात्राओं ने मारी थी बाजी

पिछले साल हरियाणा बोर्ड ने 13 मई 2025 को कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी किया था। परीक्षा में कुल 85.66% छात्र सफल हुए थे। स्ट्रीमवार परिणाम की बात करें तो कॉमर्स में 92.20%, आर्ट्स में 85.31% और साइंस में 83.05% विद्यार्थी पास हुए थे। इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी, जहां 89.41% छात्राएं पास हुईं, वहीं छात्रों का पास प्रतिशत 81.86% रहा था।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम