Home » असम » हिमंत बिस्व सरमा ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, असम में BJP की जीत के बाद सरकार गठन को लेकर हलचल तेज

हिमंत बिस्व सरमा ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, असम में BJP की जीत के बाद सरकार गठन को लेकर हलचल तेज

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 82 सीटें जीतकर एक बार फिर अपनी सत्ता पर कब्जा किया है। वहीं अब सरकार गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच बुधवार को हिमंत बिस्व सरमा ने मुख्यमंत्री पद. . .

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 82 सीटें जीतकर एक बार फिर अपनी सत्ता पर कब्जा किया है। वहीं अब सरकार गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच बुधवार को हिमंत बिस्व सरमा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सौंप दिया।

इस्तीफा देने के बाद क्या बोले हिमंत सरमा

असम के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद हिमंत सरमा ने कहा कि चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए हैं और परिणाम की अधिसूचना असम के राज्यपाल को सौंप दी है। मैंने असम के मुख्यमंत्री के रूप में अपना इस्तीफा राज्यपाल को दे दिया है और साथ ही उनसे वर्तमान असम विधानसभा को भंग करने का अनुरोध किया है।
उन्होंने आगे कहा कि असम के राज्यपाल ने मेरा इस्तीफा और विधानसभा भंग करने के सुझाव को स्वीकार कर लिया है और राज्य सरकार को नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक (केयरटेकर) परिषद के रूप में काम जारी रखने का निर्देश दिया है। मुझे लगता है कि नई सरकार जल्द ही बन जाएगी। इस दौरान हम कार्यवाहक सरकार के रूप में काम करेंगे।

11 मई के बाद होगा शपथ ग्रहण समारोह

मीडिया से बात करते हुए हिमंत सरमा ने शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें संकेत मिल रहे हैं कि शपथ ग्रहण समारोह 11 मई के बाद होगा, क्योंकि हमने इस बार अपने सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया है।
हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि जेपी नड्डा और नायब सिंह सैनी को नितिन नबीन द्वारा केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और नेता कौन बनेगा, इसका फैसला विधायक दल करेगा। विधायक दल की बैठक के बाद हम फिर से लोक भवन आएंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

किस पार्टी ने जीती कितनी सीटें

विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 82 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस (INC) को 19 सीटें मिली हैं। इसके अलावा बीओपीएफ (BOPF) और एजीपी (AGP) ने 10-10 सीटों पर कब्जा किया है, जबकि एआईयूडीएफ (AIUDF) को सिर्फ 2 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम