Home » खेल » अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से केन विलियमसन का संन्यास, विराट कोहली ने दी खास विदाई, संदेश में कहा- अब जिंदगी शुरू हुई है…

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से केन विलियमसन का संन्यास, विराट कोहली ने दी खास विदाई, संदेश में कहा- अब जिंदगी शुरू हुई है…

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने 15 साल से अधिक लंबे शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया है। उनके संन्यास के साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत हो गया। विलियमसन के इस. . .

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने 15 साल से अधिक लंबे शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया है। उनके संन्यास के साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत हो गया। विलियमसन के इस फैसले ने क्रिकेट जगत को भावुक कर दिया है और दुनिया भर के खिलाड़ियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

दोस्ती और सम्मान से भरा विराट का संदेश

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली ने केन विलियमसन के संन्यास पर बेहद भावुक संदेश साझा किया। कोहली ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक प्रतिद्वंद्वी से दोस्त बनने तक का सफर बेहद खास रहा। उन्होंने कहा कि विलियमसन को बल्लेबाजी करते देखना और उनके खिलाफ खेलना हमेशा शानदार अनुभव रहा। कोहली ने आगे लिखा कि खेल को लेकर दोनों की सोच और आपसी दोस्ती उनके लिए बेहद मायने रखती है।

शानदार दोस्त, अब जिंदगी शुरू हुई है

इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली ने कहा कि भविष्य में जब भी दोनों मिलेंगे और बातचीत करेंगे, वह उन पलों का आनंद लेंगे। किंग कोहली ने अपने संदेश का अंत करते हुए लिखा कि, आपने अपना काम कर दिया है। अब आप जिंदगी का आनंद लेने के हकदार हैं। शानदार दोस्त, अब जिंदगी शुरू हुई है।

अपने फैसले पर क्या बोले विलियमसन?

विलियमसन ने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने इस फैसले पर काफी समय तक विचार किया। उनके अनुसार पिछले कुछ दिनों से उन्हें महसूस हो रहा था कि अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का यही सही समय है। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए हमेशा गर्व की बात रही और हर मैच में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। विलियमसन का मानना है कि जब कोई खिलाड़ी अपना सौ प्रतिशत नहीं दे पा रहा हो, तो उसे ईमानदारी से फैसला लेना चाहिए।

शानदार करियर को कहा अलविदा

35 वर्षीय केन विलियमसन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 19 हजार से अधिक रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 33 शतक और 6 दोहरे शतक जमाए तथा 9500 से ज्यादा रन अपने नाम किए। उनकी तकनीक, शांत स्वभाव और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें दुनिया के सबसे सम्मानित क्रिकेटरों में शामिल किया। क्रिकेट जगत के लिए यह एक भावुक पल है, लेकिन जैसा विराट कोहली ने कहा, केन विलियमसन के लिए अब एक नई पारी की शुरुआत होने जा रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम