Home » उत्तर प्रदेश » अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम, सामने आई आखिरी ट्रिप की तस्वीर

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम, सामने आई आखिरी ट्रिप की तस्वीर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है। उनके छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। प्रतीक यादव सपा. . .

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है। उनके छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। प्रतीक यादव सपा संस्थापक और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे।

कैसे हुआ निधन?

बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार तड़के अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
प्रतीक यादव, बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे। उनकी एक बेटी भी है। पिछले कुछ समय से प्रतीक और अपर्णा के बीच अनबन और तलाक की खबरें चर्चा में थीं। हालांकि, हाल ही में मार्च के महीने में दोनों अपनी बेटी के साथ आइसलैंड घूमने गए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

स्विमिंग पूल में मस्ती करते दिखे

उन तस्वीरों को देखकर लगा था कि उनके बीच सब ठीक हो गया है। इन पलों को प्रतीक यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था। परिवार के साथ के इस आखिरी ट्रिप पर वे अपनी पत्नी और बेटी के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करते दिखे। प्रतीक यादव के अचानक चले जाने से अखिलेश यादव और अपर्णा यादव समेत परिवार के सभी सदस्य इस समय गहरे सदमे में हैं।
सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है कि प्रतीक यादव के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। चार डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम