ADVERTISEMENT
Home » कुछ हटकर » ​अभिषेक शर्मा की रूमर्ड कश्मीरी गर्लफ्रेंड ने शिमरी साड़ी पहन दिखाया देसी ग्लैमर, लैला की अदाओं पर टिकी नजर

​अभिषेक शर्मा की रूमर्ड कश्मीरी गर्लफ्रेंड ने शिमरी साड़ी पहन दिखाया देसी ग्लैमर, लैला की अदाओं पर टिकी नजर

डेस्क। ​अभिषेक शर्मा की रूमर्ड कश्मीरी गर्लफ्रेंड लैला को तो आप जानते ही होंगे। काफी समय से दोनों का रिश्ता लाइमलाइट में है, तो लोगों की नजरें हसीना पर भी टिकी रहती हैं। जिनका साड़ी में देसी ग्लैमर दिखाता अंदाज. . .

डेस्क। ​अभिषेक शर्मा की रूमर्ड कश्मीरी गर्लफ्रेंड लैला को तो आप जानते ही होंगे। काफी समय से दोनों का रिश्ता लाइमलाइट में है, तो लोगों की नजरें हसीना पर भी टिकी रहती हैं। जिनका साड़ी में देसी ग्लैमर दिखाता अंदाज अब छा गया है। जिसमें वह बेहद कमाल की लगीं और बॉलीवुड हीरोइन की तरह अपनी अदाओं का जादू चला गईं।​
लैला फैसल साड़ी लुक
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा आईपीएल को लेकर बिजी चल रहे हैं, तो उनकी लव लाइफ भी अक्सर लाइमलाइट में आ जाती हैं। उनका नाम लैला फैसल के साथ जुड़ता है, जिनका साड़ी में बेहद गॉर्जियस लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हसीना शिमरी साड़ी पहने नजर आईं, लेकिन उसे मॉडर्न ट्विस्ट के साथ वेयर किया। जिसमें उनका देसी ग्लैमर दिखाता अंदाज छा गया और उनके नूर से नजरें ही नहीं हटीं।
इंस्टाग्राम पर 1,07,000 फॉलोअर्स वाली हसीना ने अपनी कई सारी फोटोज शेयर की हैं। जहां उनकी सुंदरता देखते ही बनी, तो उनका खुद को कैरी करने का अंदाज भी कमाल का है। जिनके लुक से आइडिया लेकर आप भी किसी शादी- पार्टी के लिए तैयार हो सकती हैं, तो चलिए उनके लुक की डिटेल्स पर नजर डालते हैं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम

शिमरी साड़ी में चमकीं

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली लैला का लुक सॉफ्ट ग्लैम और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत एग्जांपल दिखाता है। जिसमें ढेर सारी शाइन और ब्लिंग दी गई है। वह शैम्पेन शेड की शिमरी साड़ी पहने हुए हैं, जो लाइटवेट और फ्लोई फैब्रिक में है। साड़ी का फिनिश ग्लॉसी है, जिससे पूरा लुक एलिगेंट और हाई- फैशन वाइब देता है।

सेक्विन और पर्ल्स से सजा ब्लाउज

लैला की साड़ी बेशक प्लेन और बस शिमर से भरी है, लेकिन उनका ब्लाउज लुक का सबसे खास एलिमेंट बन गया। वाइट पर्ल्स और सेक्विन वर्क से सजे स्टेटमेंट ब्लाउज को डीप नेकलाइन और स्ट्रैपी स्लीव्स दी। यहां सेक्विन का साइज बड़ा है, तो उनके बीच में छोटे- छोटे सेक्विन पर पर्ल लगे हैं। वहीं, छोटे- छोटे पर्ल्स से अटैच टैसल्स इसे फ्यूजन टच दे गए और यह इसकी ब्यूटी को और बढ़ा गया। जिसके साथ ओपन पल्लू शिमरी साड़ी का कॉम्बो कमाल का लगा।

ADVERTISEMENT

जूलरी ने एन्हांस की ब्यूटी

साड़ी लुक को स्टाइल करने के लिए लैला ने अपनी जूलरी को मिनिमल, लेकिन क्लासी रखा। पर्ल नेकपीस के साथ स्टड इयररिंग्स और ब्रेसलेट स्टनिंग लगा, तो दूसरे हाथ में घड़ी नजर आ रही है। इसके अलावा वह गोल्डन एम्बेलिश्ड पोटली बैग कैरी किए दिखीं, जिस पर लगे सेक्विन और टैसल्स पूरे लुक की रिचनेस को बढ़ा गए। जिसे ग्रेसफुल कैरी करके लैला ने स्टाइल का जलवा बिखेर दिया।

इस तरह दिया फाइनल टच

वहीं, लुक को फाइनल टच लैला ने स्टनिंग मेकअप और हेयरस्टाइल के साथ दिया। जहां लो मैसी बन के साथ फेस- फ्रेमिंग वैवी स्ट्रैंड्स बहुत एलिगेंट लगे, तो ड्यूई बेस के साथ पिंक ब्लश और ग्लॉसी लिप्स उन्हें सॉफ्ट ग्लैम दे गए। जिससे उनके ऑलओवर लुक की वाइब साड़ी के टेक्स्चर, शाइन और डिटेल्स से रॉयल बन गई। जिसमें लैला का देसी रूप हेड टू टो परफेक्ट लगा।

लड़कियां लें लैला से टिप्स

अगर साड़ी सिंपल एक शेड की है, तो इसके लिए शिमरी या ग्लॉसी फिनिश फैब्रिक चुनें, ताकि लुक फ्लैट न लगे।
स्टेटमेंट ब्लाउज से लुक की वाइब को एन्हांस करें, जो प्लेन साड़ी को पार्टी-रेडी बनाता है।
गोल्ड या डायमंड की जगह पर्ल जूलरी चुनें, जो लुक को सॉफ्ट और एलिगेंट टच देती है।
मेकअप को ओवरडू न करके हेयरस्टाइल को सिंपल रखें, जिससे नेचुरल ब्यूटी फ्लॉन्ट हो।
पोटली बैग या एम्बेलिश्ड कल्च से लुक में एक स्टेटमेंट एक्सेसरीज को जोड़े, जो इसे रिच बना देगी।
अगर आप ये सभी टिप्स फॉलो करेंगी, तो आपका साड़ी लुक शादी- पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। यही नहीं क्लासी और टाइमलेस भी बन जाएगा।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम