Home » खेल » आईपीएल के बीच दूसरी शादी करेंगे हार्दिक, गर्ल फ्रेंड माहिका लेंगे सात फेरे? जानें क्या है तारीख!

आईपीएल के बीच दूसरी शादी करेंगे हार्दिक, गर्ल फ्रेंड माहिका लेंगे सात फेरे? जानें क्या है तारीख!

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। हार्दिक अभी मॉडल और एक्ट्रेस महिका शर्मा. . .

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। हार्दिक अभी मॉडल और एक्ट्रेस महिका शर्मा को डेट रहे हैं। दोनों को अक्सर एक-साथ देखा जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट के मुताबिक हार्दिक और महिका 22 मई को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचा सकते हैं।
हार्दिक पांड्या की पहली शादी नताशा स्टेनकोविक से 31 मई 2020 को लॉकडाउन के दौरान हुई थी। हालांकि, दोनों की शादी ज्यादा समय नहीं चल पाई और 4 साल बाद ही अलग हो गए। जुलाई 2024 में हार्दिक और नताशा का तलाक हो गया था। तलाक के बाद हार्दिक का कई महिलाओं के साथ नाम जुड़ा, लेकिन अब फाइनली महिका शर्मा से शादी करने जा रहे हैं। बता दें कि हार्दिक पांड्या को नताशा एक बेटा हुआ जिसका नाम अगस्त्य पांड्या है। तलाक के बाद भी दोनों मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस की कप्तानी में फेल रहे हैं हार्दिक

हार्दिक पांड्या इस आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि, पिछले दो मैचों में वह मैदान पर नहीं उतरे हैं। हार्दिक अभी चोटिल हैं और माना जा रहा है कि केकेआर के खिलाफ मैच में वह मैदान पर उतर सकते हैं।आईपीएल 2025 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे, लेकिन लगातार दो सीजन में उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
ऐसे में ये कहा जा रहा है कि आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद हार्दिक की न सिर्फ कप्तानी से बल्कि टीम से भी छुट्टी हो सकती है।आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।टीम को सीजन में अभी दो मैच और खेलने हैं। केकेआर के अलावा मुंबई की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस सीजन अपना आखिरी लीग मैच खेलने मैदान पर उतरेगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम