डेस्क। 27 साल का एक खूंखार बल्लेबाज ऐसा है, जो भारत का T20I और ODI कप्तान बनने का दावेदार है। यह बल्लेबाज मल्टी-टैलेंटेड है और वह भारत को दुनिया की बेस्ट T20I और ODI टीम बना सकता है। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक IPL 2026 के बाद अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमिटी सूर्यकुमार यादव को T20I कप्तान के पद से हटा सकती है। BCCI की सेलेक्शन कमिटी को एक ऐसे कप्तान की जरूरत होगी, जो T20I और ODI में भारत की कप्तानी कर पाए।
सेलेक्शन कमिटी सूर्यकुमार यादव को T20I कप्तान के पद से हटा सकती है
27 साल का एक खूंखार बल्लेबाज ऐसा है, जो भारत का T20I और ODI कप्तान बनने का दावेदार है। यह बल्लेबाज मल्टी-टैलेंटेड है और वह भारत को दुनिया की बेस्ट T20I और ODI टीम बना सकता है। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक IPL 2026 के बाद अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमिटी सूर्यकुमार यादव को T20I कप्तान के पद से हटा सकती है। BCCI की सेलेक्शन कमिटी को एक ऐसे कप्तान की जरूरत होगी, जो T20I और ODI में भारत की कप्तानी कर पाए।
27 साल का ये बल्लेबाज बन सकता है T20I और ODI कप्तान
एक बल्लेबाज ऐसा है, जो श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या जैसे नामों पर भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है। वह क्रिकेटर कोई और नहीं, बल्कि विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन हैं। 27 साल के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भारत के T20I और ODI कप्तान बनने के सबसे बड़े दावेदार नजर आ रहे हैं। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आधिकारिक तौर पर ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है। अगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ईशान किशन को T20I कप्तान बना दे तो वह ODI के कप्तान बनने के भी ऑटोमेटिक च्वाइस हो सकते हैं. ईशान किशन बेहद विस्फोटक बल्लेबाज हैं।
कप्तानी का एक स्मार्ट दिमाग
ईशान किशन ने IPL 2026 सीजन के 7 मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी की थी, क्योंकि फिटनेस की दिक्कत के चलते नियमित कप्तान पैट कमिंस नहीं खेल रहे थे। ईशान किशन के पास कप्तानी का काफी अनुभव भी है। पिछले साल 2025 में ईशान किशन ने अपनी कप्तानी में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी का खिताब भी जिताया था। ईशान किशन बेहतरीन विकेटकीपर और एक शानदार बल्लेबाज भी हैं। अगर वह कप्तान बनते तो उनके करियर में चार चांद लग जाएंगे। एक विकेटकीपर मैदान पर किसी भी खिलाड़ी से ज्यादा गेम को समझता है।