ADVERTISEMENT
Home » देश » चुनाव खत्म होते ही फूटा महंगाई बम : मई के पहले दिन 19kg वाला सिलेंडर 993 रुपये, तो 5 किलो LPG 261 रुपये हुआ महंगा

चुनाव खत्म होते ही फूटा महंगाई बम : मई के पहले दिन 19kg वाला सिलेंडर 993 रुपये, तो 5 किलो LPG 261 रुपये हुआ महंगा

नई दिल्ली। बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। इससे पहले आम लोगों और खासकर कारोबारियों पर महंगाई का एक और झटका पड़ा है। 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी. . .

नई दिल्ली। बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। इससे पहले आम लोगों और खासकर कारोबारियों पर महंगाई का एक और झटका पड़ा है। 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों की लागत पर सीधा असर पड़ेगा। 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹993 तक की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम में भी 261 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में एक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3071.50 हो गई है, जो पहले के मुकाबले काफी ज्यादा है। इस बढ़ोतरी के बाद मार्केट का पूरा गुणा-गणित बिगड़ने की पूरी संभावना है। मंहगाई की मार झेल रहे लोगों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
इस अचानक बढ़ोतरी से खास तौर पर फूड इंडस्ट्री और छोटे व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। रेस्टोरेंट, ढाबे और कैटरिंग सेवाओं से जुड़े लोगों को अब अपने खर्चों को मैनेज करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिसका असर ग्राहकों पर भी पड़ने की संभावना है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे आम घरेलू उपभोक्ताओं को इस बढ़ोतरी का सीधा असर नहीं झेलना पड़ेगा।

होटल और रेस्टोरेंट में खाना हो सकता है महंगा

विशेषज्ञों का मानना है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से बाजार में खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर असर पड़ सकता है। आने वाले दिनों में होटल और रेस्टोरेंट अपने मेन्यू के दाम बढ़ा सकते हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम