Home » देश » तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने जोसेफ विजय, पिता हुए भावुक; कई विधायकों ने भी ली शपथ, 3 मई तक विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश करना होगा

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने जोसेफ विजय, पिता हुए भावुक; कई विधायकों ने भी ली शपथ, 3 मई तक विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश करना होगा

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। अभिनेता से नेता बने थलापति विजय ने आज चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम ने अपने पहले ही चुनाव. . .

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। अभिनेता से नेता बने थलापति विजय ने आज चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतीं और कांग्रेस, वीसीके व वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा 118 पार किया था। राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शपथ समारोह में शामिल हुए हैं। 3 मई तक विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश करना होगा. तमिलनाडु लोक भवन ने इसकी पुष्टि की है।
तमिलनाडु में सरकार गठन के लिए ज़रूरी विधायकों से ज़्यादा (120) का समर्थन मिलने के बाद टीवीके नेता विजय तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मिलने लोक भवन गए थे.
राज्यपाल से मुलाक़ात के दौरान विजय ने वीसीके और आईयूएमएल पार्टियों का समर्थन पत्र पेश किया था। विजय ने बहुमत के आधार पर सरकार बनाने का दावा किया था।
इससे पहले शनिवार शाम तमिलनाडु में कांग्रेस, सीपीआई और सीपीएम के बाद वीसीके और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने भी टीवीके को समर्थन देने का एलान किया था।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम