Home » दिल्ली » दिल्ली अग्निकांड में 21 मौतें : रेस्टोरेंट की आग में मरने वाले ज्यादातर विदेशी, हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

दिल्ली अग्निकांड में 21 मौतें : रेस्टोरेंट की आग में मरने वाले ज्यादातर विदेशी, हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली । दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस आग की वजह से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 37 घायल हैं। ग्राउंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट,. . .

नई दिल्ली । दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस आग की वजह से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 37 घायल हैं।

ग्राउंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट, बाकी इमारत में होटल

रेस्टोरेंट ग्राउंड फ्लोर पर चलाया जा रहा था, जबकि बाकी इमारत का इस्तेमाल होटल के तौर पर किया जा रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, होटल में आने-जाने का केवल एक ही रास्ता था। उन्होंने बताया कि फायर एनओसी भी जांच के दायरे में है।

मन बहुत दुखी हुआ है ये सुनकर: भाजपा सांसद मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘ये बहुत दर्दनाक हादसा है। हमें सूचना मिली कि होटल के रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। अभी तक जो सूचना आ रही है उसके अनुसार 21 लोगों की मौत की खबर है। सभी एजेंसियां घायलों को बचाने की कोशिश कर रही हैं। मन बहुत दुखी हुआ है ये सुनकर, ये बहुत दर्दनाक हादसा है। प्रयास है कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। जांच की बात है कि क्या गड़बड़ी हुई जिस कारण ऐसी भीषण आगजनी की घटना घटी। लगातार प्रयास किया जा रहा है कि ऐसी छोटी-छोटी त्रुटियों को खत्म किया जाए।’
आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज के बयान पर उन्होंने कहा, ‘दोषी जो भी होगा वो बचेगा नहीं ये मैं विश्वास दिलाता हूं लेकिन इस समय राजनीतिक बातें करना अच्छा नहीं होता। दिल्ली सरकार सारी जानकारी लोगों के सामने रखेगी।’

सौरभ भारद्वाज ने ने दिल्ली सरकार पर बोला हमला

आम आदमी पार्टी दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग की घटना पर कहा, ‘फरवरी के अंदर पालन में आग लगी, नौ लोग जलकर मर गए। सरकार ने कहा जांच करवाएंगे लेकिन जांच की रिपोर्ट तीन महीने बाद भी नहीं आई। विवेक विहार में आग लगी, फायर ब्रिगेड में पानी नहीं था। अब 20 से 21 लोग यहां जलकर मरे हैं। सरकार को कहना चाहिए कि हमारी फायर ब्रिगेड लेट पहुंची, हमें इस बात का दुख है। लेकिन सरकार ने अपनी टूलकिट सक्रिय कर दी। जो लोग यहां पर मजबूरी वश बाहर से आए हैं, मजबूरी वश छोटे मकानों और होटलों में रहकर अपने परिवार के लोगों का इलाज करवा रहे हैं आप उल्टा उन्हीं पर दोष मढ़ रहे हैं? सरकार को अपनी जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। सरकार जिम्मेदार अफसरों की जिम्मेदारी तय करे और ठोस कार्रवाई करे तो इस तरह से हादसे रुक सकते हैं।’

इमारत के मालिक के बारे में जांच कर रहे: संयुक्त पुलिस आयुक्त

मालवीय नगर में आग लगने की घटना में 21 लोगों की मौत पर संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने कहा, “हम इमारत के मालिक के बारे में जांच कर रहे हैं।”

एक ही परिवार के छह लोगों की हुई मौत

गुरुग्राम के रहने वाले विवेक अग्रवाल की हादसे में मौत हुई है। बड़ी बेटी जीविशा की भी मौत हो गई है। गुरुग्राम निवासी विवेक के पिताजी मैक्स साकेत में एडमिट है वह अपनी पत्नी दो बेटी के साथ उनकी देखरेख के लिए यहां पर आए हुए थे और वह घटना वाले गेस्ट हाउस में रुके थे। आज सुबह ही उनके मौसा और मौसी भी मिलने के लिए आए थे। यह सब घटना में हताहत हो गए हैं। उनके परिजन अस्पताल के बाहर रुके हुए हैं। इस परिवार के छह लोगों की मौत हुई है। इसमें मामा-मामी और मौसा मौसी भी शामिल हैं। परिवार के अनुसार, विवेक की पत्नी और छोटी बेटी के बारे में अब तक परिजनों को कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

मालवीय नगर हादसे पर राजनाथ सिंह ने जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। राजनाथ सिंह ने कहा, दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। जिन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

हादसे में 21 लोगों की मौत की पुष्टि: दिल्ली पुलिस

मालवीय नगर में आग लगने की घटना पर डीसीपी साउथ अनंत मित्तल ने कहा, ‘आज सुबह 08:48 बजे, मालवीय नगर स्थित ‘फ्लोरिश स्टे B&B’ में आग लगने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए। आठ दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया है। पुलिस, दमकल सेवा और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया कर्मी के आपसी तालमेल से किए गए प्रयासों के चलते, 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बड़े दुख के साथ यह सूचित किया जाता है कि इस दुखद घटना में 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बचाव और तलाशी अभियान अभी भी जारी हैं और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियां मौके पर तैनात हैं।”

मारे गए लोगों में से अधिकांश विदेशी नागरिक

साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में कई विदेशी नागरिक भी इलाज करने के लिए पहुंचते हैं, जिसकी वजह से आसपास कई होटल और रेस्टोरेंट बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिस रेस्टोरेंट कम होटल में आग लगी उसमें कई विदेशी भी ठहरे हुए थे। अभी जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार होटल को सिर्फ 6 कमरे बनाने की अनुमति थी, लेकिन यहां पर अवैध रूप से 25 कमरे बने हुए थे। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी आग में मारे गए लोगों में से अधिकांश विदेशी नागरिक हैं।

प्रियंका गांधी ने मालवीय नगर हादसे पर जताया दुख

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, ‘मालवीय नगर, दिल्ली के एक होटल में आग लगने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु एवं करीब तीन दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। कांग्रेस के साथियों से मेरी अपील है कि कृपया प्रभावित लोगों की यथासंभव मदद करें।’

मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय ने जताया दुख

मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय ने मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग की घटना पर कहा, ‘ये घटना सुबह 8.51 बजे घटी और 9 बजे से हम लोग यहां पर हैं। तत्काल ही दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन ने प्रतिक्रिया दी है। बीएसईएस ने बिजली सप्लाई कट की। पुलिस के लोगों ने भी बहुत बचाव किया है और कुल 47 लोगों को बचाया गया है, 20 से 21 लोगों की हताहतता हुई है, 7 से 8 लोगों की स्थिति गंभीर है। अभी कारणों का पता नहीं चला है लेकिन ये बहुत दुखद घटना है। हम सभी लोग यहां पर राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। सरकार का पूरा तंत्र यहां बचाव कार्य में लगा हुआ है। समय पर सक्रियता के कारण इस आग पर नियंत्रण पाया गया है।’

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम