ADVERTISEMENT
Home » खेल » पाकिस्तान ने फिर की घटिया हरकत, आईपीएल प्लेऑफ नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी?, शेड्यूल जारी

पाकिस्तान ने फिर की घटिया हरकत, आईपीएल प्लेऑफ नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी?, शेड्यूल जारी

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने एक बार फिर घटिया हरकत की है। आईपीएल 2026 के बीच पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का ऐलान किया है। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम इसी महीने पाकिस्तान दौरे पर. . .

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने एक बार फिर घटिया हरकत की है। आईपीएल 2026 के बीच पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का ऐलान किया है। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम इसी महीने पाकिस्तान दौरे पर जाएगी। यह सीरीज उस वक्त होगी, जब IPL 2026 में प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी IPL प्लेऑफ में खेलेंगे या फिर 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को देखते हुए पाकिस्तान दौरे पर जाएंगे? ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 23 मई को तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंचेगी। आईपीएल टूर्नामेंट के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। पीसीबी के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई टीम 23 मई को इस्लामाबाद पहुंचेगी। उस वक्त आईपीएल लीग स्टेज अपने अंजाम पर होगा, जबकि प्लेऑफ स्टेज चालू होने वाला होगा। ऐसे में सवाल यह उठ रहे हैं कि क्या ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल से दूर हो जाएंगे? आइए जानते हैं…

कब है पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया सीरीज

आईपीएल का आखिरी लीग मैच 24 मई को खेला जाएगा। इसके बाद 26 मई से प्लेऑफ स्टेज की शुरुआत होगी। वहीं, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 मई को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दो और चार जून को दूसरा और तीसरा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। तीनों मैच स्थानीय समय के अनुसार शाम साढ़े चार बजे शुरू होंगे। टॉस शाम चार बजे होगा। यानी पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया सीरीज आईपीएल 2026 के प्लेऑफ शेड्यूल से टकराएगी।

आईपीएल बीच में नहीं छोड़ेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के क्रिकबज को बताया है कि वह अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान में होने वाली वनडे सीरीज के कारण आईपीएल बीच में छोड़ने के लिए मजबूर नहीं करेगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल में बने रहेंगे और अपनी सभी प्रतिबद्धताएं पूरी करेंगे। फिलहाल करीब एक दर्जन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया के नियमित वनडे कप्तान पैट कमिंस और मिचेल मार्श शामिल हैं। भारत में मौजूद अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में ट्रेविस हेड, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, मिचेल स्टार्क और मैथ्यू शॉर्ट जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कमिटमेंट का सम्मान करेंगे

क्रिकबज ने प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पसंदीदा मानी जा रही सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीमों से भी संपर्क किया। दोनों फ्रेंचाइजियों के अधिकारियों ने पुष्टि की कि उनके सभी खिलाड़ी, जिनमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी शामिल हैं, अपने अनुबंध का पूरी तरह सम्मान करेंगे और सीजन के बीच में टीम नहीं छोड़ेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी अभी तक पाकिस्तान दौरे के लिए टीम का चयन नहीं किया है। ऐसी भी संभावना है कि चयन इस तरह किया जाए कि खिलाड़ियों की आईपीएल प्रतिबद्धताओं से टकराव न हो।

ये खिलाड़ी सीरीज से जुड़ सकते हैं

ऐसे में पाकिस्तानी जाने वाली टीम में कई बड़े ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल नहीं होंगे। जिन खिलाड़ियों की फ्रेंचाइजी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाती है, वे पहले वनडे से पूर्व टीम से जुड़ सकते हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस और केकेआर के कैमरन ग्रीन टीम से जुड़ सकते हैं। लखनऊ और केकेआर के आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना न के बराबर है।

ये खिलाड़ी सीरीज से रह सकते हैं दूर

पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और ट्रेविस हेड जैसे खिलाड़ियों को अगस्त में बांग्लादेश में टेस्ट सीरीज पर ध्यान देने के लिए आराम दिया जा सकता है, जबकि कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशुइस और मैथ्यू शॉर्ट को जून में बांग्लादेश में व्हाइट-बॉल सीरीज में खेलने के लिए कुछ ब्रेक दिया जा सकता है। एलेक्स कैरी, एडम जैम्पा और मार्नस लाबुशेन, जो हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में खेले थे, पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हो सकते हैं। नाथन एलिस और मैथ्यू रेनशॉ भी ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बना सकते हैं।

पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड

मार्च-अप्रैल 2022 के बाद वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का यह पहला पाकिस्तान दौरा है। तीन वनडे मैचों की उस सीरीज में पाकिस्तान ने 2-1 से जीत हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया ने इस साल की शुरुआत में तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। पाकिस्तान ने टी20 सीरीज में 3-0 से ऑस्ट्रेलिया का सफाया किया था। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच कुल 111 वनडे खेले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया को 71 मैचों में जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान ने 36 मैच जीते हैं। 1 मैच टाई रहा है, जबकि 3 मैचों का परिणाम नहीं आया है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम