Home » पश्चिम बंगाल » फालता सीट पर TMC का भाजपा को चैलेंज :अभिषेक बनर्जी बोले- गुजराती गैंग को दस जन्म भी कम पड़ेंगे; यहां 21 मई को दोबारा वोटिंग

फालता सीट पर TMC का भाजपा को चैलेंज :अभिषेक बनर्जी बोले- गुजराती गैंग को दस जन्म भी कम पड़ेंगे; यहां 21 मई को दोबारा वोटिंग

कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर दोबारा मतदान के फैसले के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भाजपा के दिग्गजों को फालता से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।अभिषेक. . .

कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर दोबारा मतदान के फैसले के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भाजपा के दिग्गजों को फालता से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।
अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘बांग्ला विरोधी गुजराती गैंग और उनके साथी ज्ञानेश कुमार को मेरे डायमंड हार्बर मॉडल को नुकसान पहुंचाने में दस जन्म भी कम पड़ जाएंगे। मैं केंद्र सरकार को चुनौती देता हूं कि कि अपने सबसे मजबूत नेता को भेजो। अगर हिम्मत है, तो फालता से चुनाव लड़ो।’
चुनाव आयोग ने फालता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है। काउंटिंग 24 मई को होगी। ECI के अनुसार, 29 अप्रैल को यहां वोटिंग के दौरान चुनावी नियमों का उल्लंघन हुआ था।

BJP कैंडिडेट घोष बोले- बंगाल के फालता में लोग कई वर्षों से मतदान नहीं कर पाए

पश्चिम बंगाल में खड़गपुर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा- फालता में लोग कई वर्षों से मतदान नहीं कर पाए थे। इसलिए चुनाव आयोग ने वहां पहले से ही कड़ाई कर दी थी। कल लोगों ने मतदान से रोके जाने के विरोध में प्रदर्शन भी किया था। विधानसभा क्षेत्र में दोबारा मतदान होगा और यह होना ही चाहिए। यह लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का सवाल है, और चुनाव आयोग ने इसका सम्मान किया है।

पश्चिम मेदिनीपुर से BJP कैंडिडेट शंकर कुमार गुच्छैत ने मां मानसा मंदिर में पूजा की

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर मेदिनीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शंकर कुमार गुच्छैत ने परिवार के साथ मां मानसा मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा- कल बंगाल में भाजपा सरकार आ रही है। यहां दो इंजन वाली सरकार आने से लोगों में खुशी का माहौल है।

भवानीपुर में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया

भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सेखावत मेमोरियल स्कूल स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर मतगणना से पहले भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। भवानीपुर से ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं। उनके खिलाफ भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम