Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल की फलता सीट में री-पोलिंग के लिए कल होनी है वोटिंग, जानिए किस तरह की चल रही तैयारियां

बंगाल की फलता सीट में री-पोलिंग के लिए कल होनी है वोटिंग, जानिए किस तरह की चल रही तैयारियां

डेस्क। पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट में गुरुवार (21 मई) को पुर्नमतदान (Re-polling) है। वोटिंग से पहले विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वोटिंग से पहले डिस्पर्सल सेंटर में अंतिम तैयारियां जोरों पर हैं। बिना. . .

डेस्क। पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट में गुरुवार (21 मई) को पुर्नमतदान (Re-polling) है। वोटिंग से पहले विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वोटिंग से पहले डिस्पर्सल सेंटर में अंतिम तैयारियां जोरों पर हैं।

बिना रुकावट के आगे बढ़ रहा काम

चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि मतदान कर्मी पूरी तरह से तैयार हैं। बूथ सेंटर में तैनाती का काम बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ रहा है।

स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होगा मतदान

मतदान प्रक्रिया का हर पहलू सुचारू रूप से चले, यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की व्यवस्था की गई है। यह सब कल होने वाले स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए किया जा रहा है।

अब एक तरफा हो सकती है बीजेपी की जीत

पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र में 21 मई को पुर्नमतदान से पहले मंगलवार को एक नाटकीय मोड़ के तहत तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव मैदान से पीछे हटने की घोषणा कर दी। उनके इस कदम से भारतीय जनता पार्टी (BJP) को फलता में एकतरफा जीत मिलने की संभावना है।

जानिए क्यों हो रही री-पोलिंग

बता दें कि फलता में 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान कुछ बूथ पर ईवीएम पर इत्र, स्याही और चिपकने वाली टेप का इस्तेमाल किए जाने के आरोपों के बाद वहां पुनर्मतदान का आदेश दिया गया था।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम