Home » राजनीति » बंगाल के बाद पंजाब जीतने की तैयारी, झालमुड़ी के बाद बीजेपी का फोकस मक्के की रोटी-सरसों का साग

बंगाल के बाद पंजाब जीतने की तैयारी, झालमुड़ी के बाद बीजेपी का फोकस मक्के की रोटी-सरसों का साग

चंडीगढ़। पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) में बीजेपी (BJP) ने इतिहास रचते हुए शानदार जीत हासिल की। 207 सीटों पर जीत के साथ बीजेपी को भारी बहुमत मिला है जिससे पहली बार राज्य में बीजेपी. . .

चंडीगढ़। पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) में बीजेपी (BJP) ने इतिहास रचते हुए शानदार जीत हासिल की। 207 सीटों पर जीत के साथ बीजेपी को भारी बहुमत मिला है जिससे पहली बार राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी। बीजेपी ने न सिर्फ 200 का आंकड़ा पार किया, बल्कि वर्तमान सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को भी उनके ही गढ़ में हराया। बंगाल के बाद अब बीजेपी की नज़र 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव पर है।

बीजेपी का ‘मिशन पंजाब’

यूं तो अगले साल उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भी विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें बीजेपी लगातार तीसरी जीत हासिल करना चाहेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व में यूपी का गढ़ बचाना बीजेपी के लिए अहम प्राथमिकता रहेगी, लेकिन पंजाब में भी कमल खिलाने के लिए बीजेपी पूरा जोर लगाएगी।

झालमुड़ी के बाद बीजेपी का फोकस मक्के की रोटी-सरसों का साग

बंगाल चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने झारग्राम में झालमुड़ी खाई थी, जिसकी काफी चर्चा हुई। झालमुड़ी के बाद बीजेपी का फोकस ‘मक्के की रोटी-सरसों का साग’ पर रहेगा, जो पंजाबियों का पसंदीदा भोजन है। बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा (Tajinder Bagga) ने तो सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें झालमुड़ी के ऊपर कमल के साथ 2026 लिखा है और मक्के की रोटी-सरसों का साग के ऊपर कमल के साथ 2027 लिखा है। इस पोस्ट के ज़रिए बग्गा ने बीजेपी के ‘मिशन पंजाब’ की ओर इशारा किया है।

पिछले चुनाव में कैसा रहा था बीजेपी का प्रदर्शन?

पंजाब में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। बीजेपी ने 73 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से सिर्फ 2 सीटों पर ही जीत मिली थी। वहीं एनडीए में बीजेपी के सहयोगी दल शिरोमणि अकाली दल और पंजाब लोक कांग्रेस तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम