कोलकाता । तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है।कई राउंड की गिनती के बाद परिणाम आने लगे हैं। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, पश्चिम बंगाल और असम के लगभग 25 करोड़ लोगों ने मतदान समाप्त किया है। किस पार्टी को कहां से बढ़त मिल रही है।
बंगाल में बीजेपी 194 और टीएमसी 93 पर आगे
पश्चिम बंगाल की 294 असेंबली सीटों में से 293 के लिए काउंटिंग हो रही है क्योंकि साउथ 24 परगना जिले की एक सीट, फलता में चुनाव चुनावी अपराधों के कारण कैंसिल कर दिया गया। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक इस सीट के लिए 21 मई को दोबारा वोटिंग होनी है। बंगाल बीजेपी 194, टीएमसी 93 और कांग्रेस 2 सीट पर आगे।
केरल के मंत्री आर बिंदु को यूडीएफ उम्मीदवार उन्नियादन ने हराया
केरल के मंत्री आर बिंदु को हराने के बाद इरिंजालकुडा यूडीएफ उम्मीदवार थॉमस उन्नियादन ने कहा, ‘मेरी जीत का मुख्य कारण एलडीएफ सरकार के खिलाफ मजबूत एंटी-इनकंबेंसी है।’
बंगाल में बीजेपी 193 सीटों पर आगे, कार्यकर्ता मना रहे जश्न
पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक भवानीपुर के एक काउंटिंग सेंटर पर जश्न मना रहे हैं। पार्टी अभी 193 सीटों पर आगे चल रही है, जो बहुमत के आंकड़े से काफी आगे है।
असम के मंत्री रनोज पेगु ने लगातार तीसरी बार धेमाजी सीट जीती
असम के मंत्री रनोज पेगु ने लगातार तीसरी बार धेमाजी सीट जीती। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार असम के शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता रनोज पेगु ने सोमवार को धेमाजी विधानसभा क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सैलेन सोनोवाल को 32,229 वोटों से हराकर जीत हासिल की।