Home » पश्चिम बंगाल » बजट से पहले आरबीआई गवर्नर ने बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की, वित्तीय स्थिति और विकास से जुड़े मुद्दो पर हुई अहम चर्चा

बजट से पहले आरबीआई गवर्नर ने बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की, वित्तीय स्थिति और विकास से जुड़े मुद्दो पर हुई अहम चर्चा

कोलकाता। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शनिवार को यहां राज्य सचिवालय नवान्न में बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की और आर्थिक एवं वित्तीय मुद्दों पर चर्चा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शुभेंदु ने. . .

कोलकाता। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शनिवार को यहां राज्य सचिवालय नवान्न में बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की और आर्थिक एवं वित्तीय मुद्दों पर चर्चा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शुभेंदु ने फेसबुक पर एक पोस्ट में आरबीआई गवर्नर के साथ राज्य सचिवालय में हुई मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। इस मुलाकात के बारे में हालांकि कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।
हालांकि, सूत्रों का कहना है कि दोनों ने राज्य की अर्थव्यवस्था, वित्तीय क्षेत्र और विकास से जुड़ी पहलों पर चर्चा की। यह मुलाकात बंगाल में पिछले माह नवगठित भाजपा-नीत सरकार द्वारा 22 जून को अपना पहला बजट पेश किए जाने से कुछ दिन पहले हुई।बजट से पहले आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सुवेंदु अधिकारी से राज्य सचिवालय मे मुलाकात की। बैठक मे अर्थव्यवस्था, वित्तीय स्थिति और विकास से जुड़े मुद्दो पर अहम चर्चा हुई। बजट से पहले आरबीआई गवर्नर की मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से अहम मुलाकात, आर्थिक मुद्दो पर चर्चा

फेसबुक पर तस्वीरें साझा

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इस मुलाकात की तस्वीरे अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर साझा की हैं। हालांकि, इस बैठक को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बजट से पहले अहम मुलाकात

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब 22 जून को राज्य सरकार अपना पहला बजट पेश करने की तैयारी में है। ऐसे में इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राज्य की वित्तीय स्थिति पर नजर

राज्य सरकार अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और निवेश आकर्षित करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। वहीं, राज्य पर लगभग 7.6 लाख करोड़ रुपये का भारी कर्ज भी बताया जा रहा है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम