Home » बिहार » बिहार में भीषण हादसा: शादी समारोह से लौट रही आर्केस्ट्रा टीम को ट्रक ने कुचला, 4 लोगों की दर्दनाक मौत; 6 घायल

बिहार में भीषण हादसा: शादी समारोह से लौट रही आर्केस्ट्रा टीम को ट्रक ने कुचला, 4 लोगों की दर्दनाक मौत; 6 घायल

छपरा। छपरा शहर से सटे डॉ. पीएन सिंह डिग्री कालेज के समीप बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में आर्केस्ट्रा से जुड़ी दो महिला कर्मियों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर. . .

छपरा। छपरा शहर से सटे डॉ. पीएन सिंह डिग्री कालेज के समीप बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में आर्केस्ट्रा से जुड़ी दो महिला कर्मियों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में सड़क पर बिखरे पड़े थे।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना की डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पिकअप पलटने के बाद ट्रक की टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की एक आर्केस्ट्रा पार्टी छोटा ब्रह्मपुर में आयोजित एक शादी समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत कर लौट रही थी।
इसी दौरान सुबह करीब 5:30 बजे उनकी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। गाड़ी के पलटते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया।

दो महिला कलाकारों समेत चार की मौत

इस दुर्घटना में दो महिला कलाकारों सहित कुल चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज छपरा सदर अस्पताल में जारी है, जहां कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

सभी मृतक उत्तर प्रदेश के निवासी

पुलिस के अनुसार, मृतक एवं घायल सभी लोग उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। हादसे की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

मृतकों की सूची

अवधेश ग्वाल (घायल-प्रीति देवी का पति), पिता कमलेश ग्वाल जिला-हरदोई, उत्तर प्रदेश
सोनी देवी, पति-सुनील यादव (हरदोई, उत्तर प्रदेश) ( घायल बच्चा शिवम कुमार की मां)
राहुल कुमार, उम्र-20पिता जगदीश राम (बलिया, उत्तर प्रदेश)
प्रीति देवी, पति- मनोज कुमार, (उन्नाव, उत्तर प्रदेश)

सड़क दुर्घटना में घायलों की सूची

दिलीप कुमार राम, उम्र 30 वर्ष पिता- विरन राम सा. लक्ष्मणपुर, थाना-नरही, जिला- बलिया, उत्तर प्रदेश
शिवम यादव, उम्र-चार वर्ष, पिता- सुनील यादव, जिला- हरदोई (मां.सोनी देवी)
श्यामवीर, उम्र 40 वर्ष, पिता- गंगाधौर, सा.- गढ़ो मद‌सुआ, थाना-जयतरा, पो. जगपुरा, जिला- एटाह उत्तर प्रदेश
संगीता देवी, पति- श्यामवीर, उम्र-35, सा.- गढ़ो मद‌सुआ, थाना-जयतरा, पो. जगपुरा, जिला- एटाह उत्तर प्रदेश
मनोज कुमार, उम्र-36 वर्ष, पिता- मूलचन्द थाना – बंगरा मऊ जिला उन्नाव, उत्तर प्रदेश
प्रीति देवी, उम्र- 26वर्ष, पति- अवधेश ग्वाल, सा.-चौधो, थाना-साढ़ो, जिला- हरदोई , उत्तर प्रदेश
एसपी ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम