Home » क्राइम » बेटों के सामने पत्नी का गला काटा, फिर सिर लेकर गांव में घूमने लगा, पति बोला- ‘ये मेरी जान थी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेटों के सामने पत्नी का गला काटा, फिर सिर लेकर गांव में घूमने लगा, पति बोला- ‘ये मेरी जान थी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा। कोरबा में बुधवार की दोपहर रजगामार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुंदेली से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी युवक सालिक राम यादव ने किसी विवाद के चलते अपनी पत्नी छेक बाई की. . .

कोरबा। कोरबा में बुधवार की दोपहर रजगामार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुंदेली से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी युवक सालिक राम यादव ने किसी विवाद के चलते अपनी पत्नी छेक बाई की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद आरोपी युवक कथित तौर पर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। बताया जा रहा है कि वह गांव के ही कौशल साहू के पोल्ट्री फार्म के यहां चौकीदारी और देखरेख का काम करता है जहां अपने पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता है।
घटना के वक्त बच्चे घर पर मौजूद थे जहां उसने अपने पत्नी के गले को धारदार हथियार से सर को अलग कर एक हाथ में हत्या और एक हाथ में अपने पत्नी का गला को लेकर घूम रहा था इस घटना के बाद हड़कंप मच गया मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

चरित्र संदेह को लेकर हत्या

बताया जानरहा है कि आरोपी सतरंगा का रहने वाला है और पोल्ट्री फार्म में पिछले कई साल से काम करते आ रहा है वहीं चरित्र संदेह को लेकर हत्या करने की बात सामने आ रही है लेकिन अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वह सूचना मिलते ही कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी और रारजगामार चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

पत्नी का सिर लेकर घूम रहा था पति

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने जब आरोपी से उसके खून से सने कपड़ों के बारे में पूछा, तो उसने बेझिझक कहा कि यह खून उसकी पत्नी का है, जिसे वह बहुत प्यार करता था। वह मेरी जान थी। आरोपी ने यह भी बताया कि वह पत्नी के सिर को बोरी में डालकर थाने जाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस पहुंच गई।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में प्रतीक चतुर्वेदी सहित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम