Home » देश » भारत न्यूजीलैंड का फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज, 70 फीसदी सामान पर ड्यूटी खत्म, $20 अरब का निवेश, 100% फ्री ड्यूटी… भारत-न्‍यूजीलैंड डील से होंगे ये बड़े फायदे

भारत न्यूजीलैंड का फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज, 70 फीसदी सामान पर ड्यूटी खत्म, $20 अरब का निवेश, 100% फ्री ड्यूटी… भारत-न्‍यूजीलैंड डील से होंगे ये बड़े फायदे

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच लंबे समय से पेंडिंग फ्री ट्रेड एग्रीमेंट ( FTA ) पर सोमवार को भारत मंडपम में साइन होने जा रहे हैं। TOI की रिपोर्ट के अनुसार, इस मौके पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग. . .

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच लंबे समय से पेंडिंग फ्री ट्रेड एग्रीमेंट ( FTA ) पर सोमवार को भारत मंडपम में साइन होने जा रहे हैं। TOI की रिपोर्ट के अनुसार, इस मौके पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के ट्रेड और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले मौजूद रहेंगे। मार्च 2025 में शुरू हुई बातचीत के बाद इस समझौते को दिसंबर 2025 में अंतिम रूप दिया गया था।

आर्थिक सहयोग की दिशा में बड़ा कदम

यह समझौता दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। पीयूष गोयल ने कहा कि आने वाले महीनों मैं यह एग्रीमेंट लागू होगा और व्यापार बढ़ाने का प्रमुख माध्यम बनेगा। समझौते के तहत भारत से न्यूजीलैंड जाने वाले करीब 70% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म होने की उम्मीद है, जिससे घरेलू उद्योगों को बड़ा फायदा मिलेगा।

नियमों को सरल बनाने पर भी सहमति

खासतौर पर आगरा का लेदर और फुटवियर सेक्टर, उत्तर प्रदेश का हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट्स और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट जैसी योजनाओं को नए बाजार मिलेंगे। यह MSME और श्रम- प्रधान उद्योगों के लिए अहम अवसर लेकर आएगा। फार्मा और मेडिकल डिवाइस सेक्टर को तेजी से मंजूरी देने, गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करने और नियमों को सरल बनाने पर भी सहमति बनी है।

5 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य

कृषि क्षेत्र में कीवी, सेब और शहद को लेकर एग्रीटेक सहयोग बढ़ेगा। समझौता अगले पांच साल में द्विपक्षीय व्यापार को 2.4 अरब डॉलर से बढ़ाकर 5 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखता है। न्यूजीलैंड ने अगले 15 साल में भारत में 20 अरब डॉलर निवेश की प्रतिबद्धता जताई है, जिससे रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। सेवाओं के क्षेत्र में भी यह समझौता महत्वपूर्ण है। इसके तहत भारतीय पेशेवरों के लिए हर साल 5,000 तक अस्थायी रोजगार वीजा का प्रावधान होगा, जिसकी अवधि तीन साल तक हो सकती है। इसमें आईटी इंजिनियरिंग, हेल्थकेयर, शिक्षा, निर्माण के साथ-साथ आयुष विशेषज्ञ, योग प्रशिक्षक, शेफ और म्यूजिक टीचर भी शामिल होंगे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम