डेस्क। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ का फैंस काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जब यह फिल्म 16 अप्रैल को पेड प्रिव्यूज के साथ रिलीज हुई, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हालांकि, फिल्म को मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला। जैसी उम्मीद की जा रही थी, उस हिसाब से दर्शकों को कहानी खास पसंद नहीं आई, पर इससे फिल्म की कमाई पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। बल्कि यह रणवीर सिंह और आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ को तगड़ी टक्कर दे रही है। इसने एक तरह से बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की बादशाहत को खत्म कर दिया है, जो पिछले 32 दिनों से जारी थी। ऐसा ‘धुरंधर 2’ के 33वें दिन के कलेक्शन को देखकर कहा जा रहा है। जहां ‘भूत बंगला’ ने 4 दिनों में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं ‘धुरंधर 2’ की कमाई 32वें दिन की तुलना में 33वें दिन 68.8% गिर गई। जानिए ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ ने कितनी कमाई की है और उनका बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा है:
‘भूत बंगला’ कलेक्शन डे 4
सबसे पहले बाद अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की,जो एक हॉरर कॉमेडी है। फिल्म में असरानी, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी भी हैं। सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के कलेक्शन में भी वीकेंड के बाद गिरावट देखी गई है, और अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का भी यही हाल हुआ। फिल्म ने 16 अप्रैल को पेड प्रिव्यूज से सिर्फ ₹3.75 करोड़ कमाए थे, पर पहले दिन इसकी कमाई ₹12.25 करोड़ रही। वहीं तीसरे दिन ‘भूत बंगला’ ने जहां ₹23.00 करोड़ की कमाई की, तो चौथे दिन यह 70.7% गिर गई और कुल ₹6.75 करोड़ कमा सकी। यह कमाई ‘भूत बंगला’ ने 10,984 शोज से की। अब ‘भूत बंगला’ ने देशभर में चार दिनों में ₹77.34 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹64.75 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का बजट 120-150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
‘भूत बंगला’ की कमाई के बॉक्स ऑफिस आंकड़े:
| दिन | कमाई |
| Day 0 (पेड प्रीव्यू)- | ₹3.75 करोड़ |
| Day 1 | ₹12.25 करोड़ |
| Day 2 | ₹19.00 करोड़ |
| Day 3 | ₹23.00 करोड़ |
| Day 4 | ₹6.75 करोड़ |
| कुल कलेक्शन (नेट) | ₹64.75 करोड़ |
‘भूत बंगला’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन
शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद, ‘भूत बंगला’ की कमाई में सोमवार, 20 अप्रैल को थोड़ी गिरावट आई थी, पर उसके बावजूद यह वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री करने में सफल रही है। दिलचस्प बात यह है कि दर्शकों से मिले मिक्स्ड रिस्पॉन्स और आईपीएल के बावजूद फिल्म इतना कलेक्शन कर पाई है। ओवरसीज मार्केट में ‘भूत बंगला’ ने चौथे दिन ₹2.50 करोड़ कमाए, जिसके बाद इसका ओवरसीज कलेक्शन कुल ₹29.00 करोड़ हो गया है, और वर्ल्डवाइड कमाई का ग्रॉस आंकड़ा ₹106.34 करोड़ हो चुका है।
‘धुरंधर 2’ कलेक्शन डे 33
अब बात आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ यानी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की, जो 18 अप्रैल से ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। फिल्म ने अभी तक 35 से भी अधिक रिकॉर्ड बना दिए हैं और छप्परफाड़ कमाई कर रही थी। लेकिन अब इसकी बादशाहत खत्म होती नजर आ रही है। रिलीज के 26वें दिन से ‘धुरंधर 2’ की कमाई गिरकर सिंगल डिजिट में आ गई और तब से यह लगातार गिरती ही जा रही है। 33वें दिन इसने अपना अभी तक का सबसे कम कलेक्शन किया। हालांकि, इसके शोज भी काफी कम हुए हैं। देशभर में 1,100 करोड़ का नेट आंकड़ा पार करने के बाद अब यह दम तोड़ती नजर आ रही है।
‘धुरंधर 2’की कमाई के बॉक्स ऑफिस आंकड़े:
पहला हफ्ता: ₹674.17 करोड़
दूसरा हफ्ता- ₹263.65 करोड़
तीसरा हफ्ता- ₹110.60 करोड़
चौथा हफ्ता- ₹54.70 करोड़
30वां दिन- ₹2.70 करोड़
31वां दिन- ₹4.65 करोड़
32वां दिन- ₹5.20 करोड़
33वां दिन- ₹1.62 करोड़
‘धुरंधर 2’ का इंडिया नेट और ग्रॉस कलेक्शन
‘धुरंधर 2’ ने 32वें दिन जहां 3,910 शोज से ₹5.20 करोड़ कमाए थे, वहीं 33वें दिन यह आंकड़ा 68.8% गिर गया। 33वें दिन यानी पांचवे सोमवार को इसने 3,672 शोज से मात्र ₹1.62 करोड़ रुपये ही कमाए। इसके बाद ‘धुरंधर 2’ का देशभर में ₹1,337.46 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹1,117.29 करोड़ का नेट कलेक्शन हो गया है।
‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें, तो 5वें सोमवार को फिल्म ने ओवरसीज में 40 लाख रुपये कमाए, जिसके बाद इसका ओवरसीज कलेक्शन ₹421.50 करोड़ और वर्ल्डवाइड आंकड़ा ₹1,758.96 करोड़ पहुंच गया है। पांचवां हफ्ता शुरू हुआ, तो शुक्रवार को ‘धुरंधर 2’ की को धीमी शुरुआत हुई, लेकिन वीकेंड इसके लिए अच्छी खबर भी लेकर आया, पर पांचवे सोमवार को इसके फुटफॉल और कमाई में भारी गिरावट देखी गई।