Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी » मतदान के बाद सिलीगुड़ी के कांग्रेस प्रत्याशी आलोक धारा की अनोखी पहल, बैनर-फेस्टून डॉग शेल्टर को किए दान

मतदान के बाद सिलीगुड़ी के कांग्रेस प्रत्याशी आलोक धारा की अनोखी पहल, बैनर-फेस्टून डॉग शेल्टर को किए दान

सिलीगुड़ी। मतदान प्रक्रिया खत्म होने के बाद जहां सबकी नजरें परिणाम घोषणा पर टिकी हैं, वहीं सिलीगुड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पेशे से वकील आलोक धारा ने एक अलग और सराहनीय पहल कर सामाजिक संदेश दिया है।चुनावी प्रचार. . .

सिलीगुड़ी। मतदान प्रक्रिया खत्म होने के बाद जहां सबकी नजरें परिणाम घोषणा पर टिकी हैं, वहीं सिलीगुड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पेशे से वकील आलोक धारा ने एक अलग और सराहनीय पहल कर सामाजिक संदेश दिया है।चुनावी प्रचार समाप्त होने के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में पार्टी के बैनर और फेस्टून हटाए जाने लगे। आमतौर पर ये सामग्री कचरे में बदलकर पर्यावरण प्रदूषण का कारण बनती है। लेकिन इस समस्या को ध्यान में रखते हुए आलोक धारा ने अपने प्रचार में इस्तेमाल किए गए बैनर और फेस्टून एकत्रित कर उन्हें “सिलीगुड़ी एनिमल हेल्पलाइन” नामक डॉग शेल्टर को दान कर दिया।
यही नहीं, उन्होंने शेल्टर का दौरा भी किया और संचालक प्रिया रुद्र से बातचीत की। इस दौरान उन्हें पता चला कि शेल्टर की इमरजेंसी सेवा की एंबुलेंस लंबे समय से खराब पड़ी है। यह जानकारी मिलने पर उन्होंने जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि शेल्टर की ओर से पहले सोशल मीडिया के जरिए विभिन्न राजनीतिक दलों से इस्तेमाल किए गए प्रचार सामग्रियों के दान की अपील की गई थी। उसी अपील के जवाब में यह पहल की गई है।
मतदान के बाद इस तरह का कदम एक ओर जहां पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देता है, वहीं सामाजिक जिम्मेदारी का भी एक बेहतरीन उदाहरण पेश करता है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम