Home » देश » ‘मन की बात’ में पीएम मोदी बोले- भारत समुद्र से आकाश तक सुरक्षित, जनता ने अपनाई अपील, सोना खरीदने से लेकर कार पूलिंग तक बदली आदतें

‘मन की बात’ में पीएम मोदी बोले- भारत समुद्र से आकाश तक सुरक्षित, जनता ने अपनाई अपील, सोना खरीदने से लेकर कार पूलिंग तक बदली आदतें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड में हाल ही में की गई अपनी अपीलों पर देशवासियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने केवल उनकी बात का. . .

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड में हाल ही में की गई अपनी अपीलों पर देशवासियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने केवल उनकी बात का समर्थन ही नहीं किया, बल्कि उसे अपने जीवन में भी अपनाना शुरू कर दिया है।
प्रधानमंत्री ने बताया कि कई परिवारों ने उन्हें संदेश भेजकर जानकारी दी है कि वे फिलहाल सोना खरीदने से बच रहे हैं। कुछ परिवारों ने तो यह भी तय किया है कि घर में होने वाली शादी के लिए नया सोना खरीदने के बजाय पुराने गहनों को रिसाइकिल कर उनका इस्तेमाल करेंगे।

नागरिकों ने शुरू की कार पूलिंग

पीएम मोदी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बचत को लेकर भी लोगों में जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने बताया कि कई नागरिकों ने कार पूलिंग शुरू कर दी है, जिससे एक ही दिशा में जाने वाले लोग एक साथ यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश जिस वैश्विक चुनौती का सामना कर रहा है, उसमें नागरिकों का यह सहयोग सराहनीय है।

सुझावों को लेकर देशभर से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं

प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़े तनाव के कारण पैदा हुई वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने लोगों से कुछ समय तक सोना खरीदने से बचने, विदेश यात्राएं सीमित करने, कार पूलिंग अपनाने और किसानों से प्राकृतिक एवं रसायन-मुक्त खेती को बढ़ावा देने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि इन सुझावों को लेकर देशभर से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का किया उल्लेख

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि जून महीने में दुनिया के 2500 से अधिक स्थानों पर योग से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत के वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है।
इसके अलावा उन्होंने भारतीय नौसेना की नई उपलब्धियों का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय को नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया। उन्होंने इसे देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

भारत समुद्र से आकाश तक सुरक्षित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 135वें एपिसोड में कहा- समुद्र से लेकर आसमान तक भारत सुरक्षित है। पीएम मे हाल में टेस्ट की गईं जमीन से हवा में हमला करने वालीं मिसाइलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा- जून के महीने में ही देश ने विमानन क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। मेड इन इंडिया अभियान के तहत तैयार किए गए C-295 विमान ने अपनी पहली सफल उड़ान पूरी कर ली है। वर्तमान में ऐसे 40 विमान भारत में ही बनाए जा रहे हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम