ADVERTISEMENT
Home » महाराष्ट्र » महाराष्ट्र के सोलापुर में बड़ा हादसा, पिकअप कुएं में गिरी, 14 लोगों की मौत, सिद्धनाथ मंदिर से लौट रहे थे सभी, देखें वीडियो

महाराष्ट्र के सोलापुर में बड़ा हादसा, पिकअप कुएं में गिरी, 14 लोगों की मौत, सिद्धनाथ मंदिर से लौट रहे थे सभी, देखें वीडियो

सोलापुर। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां के तांडुलवाड़ी इलाके में एक पिकअप वैन कुएं में गिर गई। इस घटना में कम से कम 14 लोग मारे गए हैं और कई घायल बताए जा रहे. . .

सोलापुर। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां के तांडुलवाड़ी इलाके में एक पिकअप वैन कुएं में गिर गई। इस घटना में कम से कम 14 लोग मारे गए हैं और कई घायल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पिकअप में तीर्थयात्री सवार थे। कथित तौर पर ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क से उतरकर पास के एक कुएं में गिर गया।

मृतकों में महिलाएं-बच्चे शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये भयानक हादसा म्हास्वड-पंढरपुर रोड पर हुआ। एक तेज रफ्तार पिकअप तंदुलवाड़ी गांव के पास बेकाबू होकर कुएं में गिरा। मरने वाले सभी लोग रंजनी गांव के रहने वाले थे और एक धार्मिक स्थल से दर्शन कर घर लौट रहे थे, तभी यह जानलेवा हादसा हुआ।
कुएं में पानी भरा था, जिसके चलते वाहन में फंसे हुए लोग बाहर नहीं निकल पाए। कुछ लोगों की दबकर तो कुछ की डूबकर मौत हो गई।

कहां हुअ हादसा?

यह हादसा मालशिरस तालुका में म्हास्वद-पंढरपुर रोड पर तंदुलवाड़ी गांव के पास हुआ। कुआं सड़क से सटे एक खेत में स्थित है। इसकी मुंडेर (बाउंड्री वॉल) ऊंची नहीं थी और यह पानी से लबालब भरा हुआ था। तीर्थयात्रियों की पिकअप गाड़ी इसी कुएं में गिर गई। हालांकि हादसे का सही कारण अभी पता नहीं चला है, लेकिन दिन-दहाड़े हुई इस घटना ने पूरे महाराष्ट्र को सदमे में डाल दिया है। कुल आठ लोगों की जान गई है।

ADVERTISEMENT

सिद्धनाथ मंदिर से लौट रहे थे लोग

हमारे सहयोगी महाराष्ट्र टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रंजनीगांव के 14 लोग म्हास्वद में सिद्धनाथ मंदिर जाने के लिए पिकअप गाड़ी में गए थे। दर्शन के बाद गांव लौटते समय यह हादसा हुआ, जिसमें आठ लोगों की दुखद मौत हो गई। पूरा इलाका इस नुकसान से शोक में है। खबर मिलते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस और अन्य सुरक्षा टीमें भी मौके पर पहुंचीं। कई जन-प्रतिनिधि घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।

सांसद ने जताया दुख

सांसद धैर्यशील मोहिते-पाटिल ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मालशिरस तालुका में एक हादसा हुआ है, जिसमें कई लोगों की जान गई है। मैं अभी घटनास्थल पर जा रहा हूँ। हम यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेंगे कि पीड़ितों को जल्द से जल्द सरकारी मदद मिले।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम