डेस्क। दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने शनिवार को खेले गए IPL मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) को 4 गेंद बाकी रहते 5 विकेट से हरा दिया। भले ही राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम यह मैच 5 विकेट से हार गई, लेकिन उसके तूफानी ओपनर यशस्वी जायसवाल ने T20 क्रिकेट में विराट कोहली का एक प्रचंड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
T20 क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा
यशस्वी जायसवाल ने रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए पारी की शुरुआत की और 9 गेंदों में 12 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने क्रीज पर रहते हुए 3 चौके लगाए। यशस्वी जायसवाल इसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) की पारी के दूसरे ओवर में पांचवीं गेंद पर आउट हुए। लुंगी एनगिडी ने यशस्वी जायसवाल का विकेट लिया। पवेलियन लौटने से पहले, यशस्वी जायसवाल ने T20 क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर लिए थे।
यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा कोहली का ‘विराट रिकॉर्ड’
यशस्वी जायसवाल ने T20 क्रिकेट में सबसे तेज 4000 रन पूरा करने के मामले में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। यशस्वी जायसवाल को T20 क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले क्लब में शामिल होने के लिए 3 रन की जरूरत थी, और उन्होंने अपनी पारी की दूसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क को चौका लगाकर अपना खाता खोला. T20 क्रिकेट में 4000 रनों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए यशस्वी जायसवाल को 129 पारियों की जरूरत पड़ी।
यशस्वी जायसवाल ने रिकॉर्ड-बुक में दर्ज किया अपना नाम
यशस्वी जायसवाल T20 क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले संयुक्त रूप से चौथे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के टेस्ट और ODI कप्तान शुभमन गिल ने भी अपनी 129वीं पारी में अपना 4000वां T20 रन बनाया था.T20 क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज होने का रिकॉर्ड ऋतुराज गायकवाड़ के नाम है।
ऋतुराज गायकवाड़ लिस्ट में टॉप पर
ऋतुराज गायकवाड़ को T20 क्रिकेट में 4000 रनों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 116 पारियों की जरूरत पड़ी थी। ऋतुराज गायकवाड़ के बाद केएल राहुल (117 पारियां) और तिलक वर्मा (125 पारियां) का नंबर आता है। T20 क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. वेस्टइंडीज के इस दिग्गज बल्लेबाज ने अपनी 107वीं पारी में अपना 4000वां T20 रन बनाया था।
T20s में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
- ऋतुराज गायकवाड़ – 116 पारी
- केएल राहुल – 117 पारी
- तिलक वर्मा – 125 पारी
- शुभमन गिल – 129 पारी
- यशस्वी जयसवाल – 129 पारी
- विराट कोहली – 138 पारी