Home » देश » राज्यसभा चुनाव 2026 का ऐलान : 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को वोटिंग, खड़गे-दिग्विजय समेत कई दिग्गजों का खत्म हो रहा कार्यकाल

राज्यसभा चुनाव 2026 का ऐलान : 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को वोटिंग, खड़गे-दिग्विजय समेत कई दिग्गजों का खत्म हो रहा कार्यकाल

नई दिल्ली। देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले राज्यसभा चुनाव 2026 का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मतदान 18 जून 2026. . .

नई दिल्ली। देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले राज्यसभा चुनाव 2026 का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मतदान 18 जून 2026 को होगा और उसी दिन शाम को नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। इन चुनावों को खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि कई बड़े नेताओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों के नाम और संख्या बल का गणित बैठाना शुरू कर दिया है।

चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

चुनाव आयोग के मुताबिक राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 1 जून 2026 को जारी होगी। इसके बाद उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

राज्यसभा चुनाव 2026 का पूरा कार्यक्रम

तारीखकार्यक्रम
1 जून 2026अधिसूचना जारी
8 जून 2026नामांकन की आखिरी तारीख
9 जून 2026नामांकन पत्रों की जांच
11 जून 2026नाम वापस लेने की अंतिम तारीख
18 जून 2026मतदान
18 जून 2026शाम 5 बजे से मतगणना
20 जून 2026चुनाव प्रक्रिया पूरी

आयोग के अनुसार, मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा।

इन 10 राज्यों की 24 सीटों पर होगा चुनाव

राज्यसभा चुनाव जिन राज्यों में होंगे, उनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक जैसे बड़े राज्य शामिल हैं।

किस राज्य में कितनी सीटें खाली?

राज्यसीटें
आंध्र प्रदेश4
गुजरात4
कर्नाटक4
मध्य प्रदेश3
राजस्थान3
झारखंड1
मणिपुर1
मेघालय1
अरुणाचल प्रदेश1
मिजोरम1

इसके अलावा झारखंड, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कुछ सीटों पर उपचुनाव की संभावना भी जताई जा रही है।

किन बड़े नेताओं का खत्म हो रहा कार्यकाल?
इस बार कई बड़े राजनीतिक चेहरों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इनमें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के नेता शामिल हैं।

प्रमुख नेताओं की सीटें हो रहीं खाली

मल्लिकार्जुन खड़गे
दिग्विजय सिंह
एचडी देवगौड़ा
रवनीत सिंह बिट्टू
जॉर्ज कूरियन
राजेंद्र गहलोत
नीरज डांगी

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम