Home » क्राइम » लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो इनामी शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दोनों पर था 1-1 लाख रुपये का इनाम

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो इनामी शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दोनों पर था 1-1 लाख रुपये का इनाम

बहादुरगढ़ । हरियाणा के बहादुरगढ़ में पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो कथित शूटरों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपियों की मौत हो गई। मारे गए शूटरों की पहचान प्रवेश और हिमांशु के रूप में हुई है। दोनों. . .

बहादुरगढ़ । हरियाणा के बहादुरगढ़ में पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो कथित शूटरों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपियों की मौत हो गई। मारे गए शूटरों की पहचान प्रवेश और हिमांशु के रूप में हुई है। दोनों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वे पिछले महीने हांसी में एक जिम संचालक की हत्या के मुख्य आरोपी बताए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, प्रवेश हिसार के टिब्बा दानाशेर और हिमांशु जखोड़ा खेड़ा गांव का रहने वाला था। दोनों लंबे समय से पुलिस की तलाश में थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर उन्हें बहादुरगढ़ में घेर लिया।

आरोपियों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग

एसटीएफ के एसपी विक्रांत भूषण के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी बहादुरगढ़ में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। दोनों ओर से करीब 12 से 13 राउंड गोलियां चलीं।

उपचार के दौरान दोनों की मौत

मुठभेड़ में प्रवेश और हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। इस दौरान एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

चार पुलिसकर्मियों को भी गोलियां लगीं

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान चार पुलिसकर्मियों को भी गोलियां लगीं, लेकिन वे बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण सुरक्षित बच गए। घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम