Home » खेल » वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिनेश कार्तिक ने दी चेतावनी, सचिन तेंदुलकर से तुलना करने पर दिया बड़ा बयान

वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिनेश कार्तिक ने दी चेतावनी, सचिन तेंदुलकर से तुलना करने पर दिया बड़ा बयान

डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर रन बरसा रहा है। इस सीजन कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाले सूर्यवंशी की हर कोई तारीफ कर रहा है। जिस टीम को उनकी बल्लेबाजी की वजह से हार झेलनी पड़ती. . .

डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर रन बरसा रहा है। इस सीजन कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाले सूर्यवंशी की हर कोई तारीफ कर रहा है। जिस टीम को उनकी बल्लेबाजी की वजह से हार झेलनी पड़ती है, उसके मालिक और कोच भी सूर्यवंशी की तारीफ करते नहीं थकते। यही वजह है कि 15 साल के इस खिलाड़ी की तुलना सचिन तेंदुलकर से होने लगी है। हालांकि पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने चेतावनी देते हुए ऐसा न करने के लिए कहा है।

सचिन ने जड़े हैं 100 शतक

सचिन तेंदुलकर 16 साल की उम्र में इसी तरह की झलक दिखाई थी और आगे चलकर वह क्रिकेट के भगवान के नाम से जाने गए। भारत के सबसे महान खिलाड़ियों में सचिन की गिनती होती है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक पूरा करने वाले एकमात्र खिलाड़ी भी हैं। वह वनडे में पहला दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। यही नहीं उन्होंने सबसे पहले वनडे में 50 शतकों के आंकड़े को छूआ था और आज तक क्रिकेट इतिहास में उनके अलावा सिर्फ विराट कोहली ही ऐसा कर पाए हैं। सूर्यवंशी की बैटिंग देखकर फैंस लगातार उनकी तुलना कभी विराट कोहली से तो कभी सचिन तेंदलुकर से करते रहे हैं।

गदर मचा रहे हैं वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी इस सीजन 13 मैचों में 45 की औसत से 579 रन बना चुके हैं। उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। इस सीजन वह सबसे ज्यादा छक्के लगा चुके हैं और एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने की दहलीज पर खड़े हैं। सूर्यवंशी ने इससे पहले इंडिया की अंडर 19 टीम के लिए भी कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि सूर्यवंशी सिर्हीफ 15 साल के हैं। यही वजह है कि फैंस को लगता है कि अगर सूर्यवंशी को इसी साल सीनियर टीम में जगह मिलती है तो वह सचिन तेंदुलकर का बरसों पुराना यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, जो 16 साल की उम्र में डेब्यू कर उन्होंने बनाया था।

कार्तिक ने बताई क्यों न करें तुलना

कार्तिक ने एक पॉडकास्ट कहा, “वैभव जो कर रहे हैं वह बहुत खास है, लेकिन मैं नहीं चाहता कि लोग उन्हें अगला सचिन कहें क्योंकि वह सिर्फ 15 साल के हैं। मुझे लगता है कि मास्टर ब्लास्टर ने जो किया वह शानदार था।” सचिन के चैलेंज मैदान पर जितने होते, उतने ही मैदान के बाहर भी होते थे, लेकिन वैभव के चैलेंज निश्चित रूप से मैदान के बाहर ज्यादा होंगे, क्योंकि उनके पास बहुत सारे क्रिकेटिंग स्किल्स हैं, जो खेल के बाहर आने वाली हर चीज से निपट सकते हैं।”

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम